फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   These 21 roads of the state declared as state highway, roads will be widened to minimum 7 meters

प्रदेश की ये 21 सड़कें स्टेट हाईवे घोषित, सड़कों को न्यूनतम 7 मीटर किया जाएगा चौड़ा

Sat, 05 Sep 2020 07:03 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 05 Sep 2020 07:03 PM IST
विज्ञापन
These 21 roads of the state declared as state highway, roads will be widened to minimum 7 meters
हाईवे पर रही आवाजाही - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश सरकार ने 21 सड़कों को राज्य मार्ग (स्टेट हाईवे) घोषित कर दिया है। इन सड़कों की चौड़ाई बढ़ाकर दो लेन की जाएगी। साथ ही हर चार साल पर इनका नवीनीकरण भी हो सकेगा। इससे जहां विकास कार्य तेज होंगे, वहीं लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। इस बारे में शासनादेश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


राज्य मार्ग घोषित किए गए अधिकतर मार्ग 3.75 से लेकर 5.5 मीटर चौड़े हैं। इन्हें न्यूनतम 7 मीटर चौड़ा किया जाएगा। यानी, दो लेन बनाया जाएगा। अभी तक ये मार्ग जिलास्तरीय मार्गों की श्रेणी के थे। इसे बदल कर अब स्टेट हाईवे किया गया है।
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का कहना है कि नए राजमार्ग घोषित सड़कों के चौड़ीकरण के लिए उनके पास इस मद में बजट उपलब्ध है। इससे अधिकांश सड़कें चौड़ी हो जाएंगी। बजट की कमी पड़ने पर सरकार से और राशि मांगी जाएगी। गौरतलब है कि ग्रामीण श्रेणी के मार्ग 8 साल में दोबारा बनाए जा सकते हैं। जबकि अन्य जिला स्तरीय सड़कों का नवीनीकरण 5 साल में और स्टेट हाईवे का नवीनीकरण 4 साल में किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन मार्गों को घोषित किया गया राज्य मार्ग
मुरादाबाद-गवां-बुलंदशहर मार्ग, बिंद्राबाजार-चिरैयाकोट बेल्थरा रोड, सुजानगंज मड़ियाहू-सुल्तानपुर मार्ग, एट-भीखेपुर मार्ग, दुर्गागंज-मिर्जापुर मार्ग, कलवारी-राबर्ट्सगंज-खलियारी मार्ग, बहराइच-करनैलगंज-नवाबगंज मार्ग, बहराइच-ककरदरी मार्ग, कैसरगंज-इकौना मार्ग, बहराइच-गुलरिहा मार्ग, बांसी-बेलवा मार्ग, मेहदावल-डुमरियागंज मार्ग, बस्ती-अलीनगर मार्ग, फतेहपुर-हिनौता मार्ग, लालगंज-मऊ मार्ग, बीसलपुर-गोला मार्ग, जलालाबाद-बिधूना मार्ग, सौरिख-अरौल मार्ग, पूरबा-मिर्री कला-दूधी कगार मार्ग, संडीला-चौबेपुर मार्ग और दौलतपुर-मंगलौर मार्ग।


दो और सड़कें जल्द घोषित की जाएंगी स्टेट हाईवे
गाजीपुर-मनिहारी-फतेहपुर मार्ग और सैदपुर-रायपुर-रासेपुर मार्ग को भी स्टेट हाईवे घोषित करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। जल्दी ही इस बाबत भी शासनादेश जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed