फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   There will be three double locked cupboards in the strong room

Lucknow News: स्ट्रांग रूम में रहेंगी डबल लॉक वाली तीन अलमारी

Tue, 21 Jan 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 21 Jan 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
There will be three double locked cupboards in the strong room
रायबरेली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी. बोर्ड) की 24 फरवरी से शुरू होने वाली हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं की तैयारियां तेज हो गई हैं। जिले में बने सभी 109 परीक्षा केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापकों को सोमवार को नकल विहीन परीक्षा कराने का पाठ पढ़ाया गया। यूपी बोर्ड से मिले निर्देशों से अवगत कराते हुए केंद्र व्यवस्थापकों को कोई भी चूक नहीं करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


वर्ष 2025 की यूपी बोर्ड परीक्षा के संबंध में सोमवार को राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में हुई पहली बैठक में सभी केंद्र व्यवस्थापकों ने हिस्सा लिया। परीक्षा केंद्रों में अब तक हुई तैयारियों पर चर्चा की गई। बची तैयारियां समय से पूरी करने को कहा गया। जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह ने कहा कि इस बार परीक्षा केंद्रों के स्ट्रांग रूम में डबल लॉक वाली तीन अलमारियां रहेंगी। पहले दो अलमारियां रखी जाती थीं। स्ट्रांग रूम बनते ही लॉग बुक बना लें, ताकि स्ट्रांग खुलने पर उसका पूरा ब्योरा दर्ज किया जा सके।
विज्ञापन


डीआईओएस ने कहा कि परीक्षा केंद्रों के सभी कक्षों (कमरों) में वायस रिकॉर्डर वाले सीसीटीवी कैमरे सक्रिय करा लिए जाएं। इस बार गैलरी में भी कैमरे लगेंगे जिससे कमरों के बाहर की हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके। कैमरे दुरुस्त कराने का काम एक हफ्ते में पूरा कराना होगा, ताकि इन्हें जिला स्तरीय कंट्रोल रूम से भी कनेक्ट किया जा सके। प्रधानाचार्य रत्नेश कुमार ने भी बोर्ड परीक्षा केंद्रों में सभी जरूरी इंतजामों के बारे में बताया। कहा कि समय-समय पर गूगल मीट के जरिए व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली जाती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed