फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   There will be fair of fun and celebration in Maha Kumbh of cultures 'Sangam' read know today special

संस्कृतियों का महाकुंभ: 'संगम' में लगेगा मनोरंजन... मस्ती और उत्सव का मेला, देखें आज क्या होगा खास?

Sun, 05 Jan 2025 08:39 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 05 Jan 2025 08:39 AM IST
सार

गोमती नदी किनारे रिवर फ्रंट पर अमर उजाला और संस्कृति विभाग का आयोजन 'संगम : संस्कृतियों का महाकुंभ' रविवार को भी आपका भरपूर मनोरंजन करेगा। इस दौरान बच्चों की मौज-मस्ती का भी पूरा इंतजाम रहेगा।

विज्ञापन
There will be fair of fun and celebration in Maha Kumbh of cultures 'Sangam' read know today special
संस्कृतियों के महाकुंभ 'संगम' - फोटो : संवाद

विस्तार

राजधानी लखनऊ स्थित रिवर फ्रंट कॉरिडोर पर सजा अमर उजाला के संस्कृतियों के महाकुंभ संगम कार्यक्रम में आज उत्सव का माहौल रहने वाला है। रविवार का पूरा दिन शहरवासियों के लिए देश भर की विभिन्न संस्कृतियों को समझने, जानने और जीने का मौका है। इसके अलावा बच्चों के लिए भी पूरी मौज-मस्ती का इंतजाम रहेगा।

विज्ञापन


रविवार को मराठी समाज का लावणी, उत्तराखंडी व भोजपुरी नृत्य मुख्य आकर्षण रहेगा तो कंचन मीणा के सूफी गायन, गोमती आरती और कवि सम्मेलन के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने खुद स्टॉल घूमने की इच्छा जताई है। संगम से जुड़ी खबर की कटिंग लाने पर आपको किड्स जोन में बग्घी की सवारी, ऊंट और विभिन्न प्रकार के झूले निशुल्क मिलेंगे। इसके साथ ही 4, 5 जनवरी को रिवरफ्रंट मरीन ड्राइव पर प्रवेश निशुल्क है।

विज्ञापन

संगम में आज के आकर्षण

  • 10:30 बजे : मराठी समाज का लावणी नृत्य।
  • 10:50 बजे : ईसाई समाज की ओर से कैरोल सिंगिंग।
  • 11:10 बजे : नव अंशिका फाउंडेशन की नृत्य नाटिका।
  • 11:30 बजे : संस्था एक पहल मुस्कुराहट की पर्यावरण संरक्षण पर प्रस्तुति।
  • 11:50 बजे : श्रद्धा महिला गृह उद्योग की ओर से सामूहिक नृत्य।
  • 12:15 बजे : डॉ. मालविका बाजपेयी का एक्रोबेटिक योग।
  • 12:25 बजे : पुरबिहा गायन और बिरहा (अवधेश बलेश्वर) और स्वरा त्रिपाठी की ओर से संस्कार और ब्याह गीत।
  • 12:35 बजे : संस्था अपराजिता जज्बा जीत की ओर से अवध के लोकगीत।
  • 12:45 बजे : डॉ. अपूर्वा अवस्थी की ओर से कन्नौज और अवधी कहानियां।
  • 12:30 बजे : लखनऊ फिल्म फेस्टिवल की ओर से कुंभ पर आधारित डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन।
  • 12:40 बजे : कश्मीरी बच्चों की प्रस्तुति।
  • 1:00 बजे : जैन समाज की ओर से भरत का भारत नाटक का मंचन।
  • 1:30 बजे : नीशू फाउंडेशन की ओर से सामूहिक नृत्य।
  • 1:40 बजे : हनुश्री ट्रस्ट की ओर से उत्तराखंड व भोजपुरी नृत्य।
  • 2:00 बजे : पंजाबी समाज की ओर से गतका का प्रदर्शन।
  • 2:30 बजे : दिव्य सामाजिक सांस्कृतिक संस्थान की ओर से नाटक एक दिन की छुट्टी का मंचन।
  • 2:30 बजे : पारा स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से दिव्यांग और विशेष बच्चों की प्रस्तुति।
  • 2:40 बजे : बाल निकुंज के बच्चों की प्रस्तुति।
  • 3:00 बजे : गुड़िया फाउंडेशन की ओर से रैंकवॉक।
  • 04:15 बजे : केरल समाज की ओर से भरतनाट्यम और थिरुवाथीरा कली नृत्य।
  • 04:25 बजे : सनातन महासभा की ओर से एंट्री ड्रग्स पर नुक्कड़ नाटक।
  • 05:10 बजे : प्रभात दीक्षित की ओर से कुंभ गायन।
  • 05:30 बजे : राजस्थानी बच्चों की गायन प्रस्तुति।
  • 05:40 बजे : दयानंद बाल सदन के बच्चों की प्रस्तुति।
  • 05:40 बजे : गोमती आरती।
  • 8:00 बजे : कवि सम्मेलन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed