{"_id":"6745306afd59c9042d05a828","slug":"there-will-be-arrangements-for-more-sports-in-the-shooting-range-the-budget-may-increase-by-rs-100-crore-lucknow-news-c-13-knp1050-966673-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: शूटिंग रेंज में और भी खेलों के होंगे इंतजाम, 100 करोड़ तक बढ़ सकता है बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: शूटिंग रेंज में और भी खेलों के होंगे इंतजाम, 100 करोड़ तक बढ़ सकता है बजट
विज्ञापन
प्रवेंद्र गुप्ता
लखनऊ। अमौसी इलाके में 37 एकड़ में बनने वाले नगर निगम की शूटिंग रेंज में और भी खेलों के आयोजन होंगे। शूटिंग रेंज के प्लान में इसके मद्देनजर बदलाव किए जाएंगे। इससे 166 करोड़ से बनने वाले शूटिंग रेंज की लागत भी बढ़ेगी। यह बदलाव शूटिंग रेंज की डीपीआर का प्रजेंटेशन होने के बाद किया जा रहा है।
अमौसी के हड़ाइन खेड़ा में करीब 16 साल पहले नगर निगम ने शूटिंग रेंज बनाया। बजट की कमी से उसका काम पूरा नहीं हो पाया और वह धीरे-धीरे वह बदहाल हो गया। दो साल पहले तय किया गया कि इसे विश्वस्तरीय बनाया जाएगा। 166 करोड़ रुपये की लागत से इसे विश्वस्तरीय बनाने की योजना को शासन भी मंजूरी दे चुका है।
नेशनल रायफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) ने शूटिंग रेंज स्थल और प्रस्ताव को उपयुक्त पाया। वह भी इस प्रस्ताव को हरी झंडी दे चुका है। इसके बाद काम शुरू होना था, लेकिन दो दिन पहले शासन में उच्च स्तर पर हुए प्रजेंटेंशन के बाद यह तय हुआ कि यहां अन्य खेलों का भी आयोजन किया जाएगा। इसके लिए शूटिंग रेंज के डिजाइन में बदलाव किया जाएगा।
विज्ञापन
इसलिए बढ़ाए जाएंगे और खेल
प्रजेंटेशन के दौरान आला अफसरों ने कहा कि शूटिंग रेंज प्राइम लोकेशन की 37 एकड़ जमीन में विकसित किया जाना है। शूटिंग विश्वकप आयोजन की मेजबानी कब मिलेगी, यह तो बाद में पता चलेगा, मगर इतनी बड़ी जगह का अच्छे से उपयोग होना चाहिए। अन्य खेलों का भी आयोजन होने से इसका बेहतर इस्तेमाल हो सकेगा। ऐसी व्यवस्थाएं की जाएं जिससे रोजाना कम से कम एक हजार लोगों और खिलाड़ियों का यहां पर आना-जाना हो। इसके लिए यदि 100 करोड़ रुपये और बजट की जरूरत होगी तो वह दिया जाएगा।
-- -- -- -- -- --
इन खेलों का भी होगा आयोजन
तीरंदाजी
टेबिल टेनिस
फुटबाॅल
बैडमिंटन
बास्केटबाॅल
ताइक्वांडो
जिम्नास्टिक
-- -
यह सुविधाएं भी बढ़ेंगी
क्लब
लाइब्रेरी
कैफेटेरिया
-- -- -- -- -- -
कार्ययोजना में किया जाएगा बदलाव
शूटिंग रेंज में अभी तक सिर्फ शूटिंग का प्रावधान था। अब यहां दूसरे खेलों का भी आयोजन होगा। इसके लिए कार्ययोजना में बदलाव किया जाएगा। इससे बजट बढ़ सकता है।
महेश वर्मा, मुख्य अभियंता