फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   There will be a confluence of cultures of 11 countries in the courtyard of Awadh

Lucknow News: अवध के आंगन में होगा 11 देशों की संस्कृतियों का संगम

Wed, 19 Feb 2025 01:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
There will be a confluence of cultures of 11 countries in the courtyard of Awadh
लखनऊ। भारत समेत 11 देशों के कलाकार वसुधैव कुटुंबकम की अवधारणा को अवध के आंगन में साकार रूप देंगे। ये कलाकार 20 फरवरी को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हॉल में भारत की वैश्विक सांस्कृतिक विरासत के दर्शन कराएंगे। करीब डेढ़ सौ कलाकारों का यह दल दो दिनों तक राजधानी में रुकेगा और 19 फरवरी को पूर्वाभ्यास करेगा। 20 को लखनऊ में प्रस्तुति देने के बाद यही कलाकार 22 और 23 फरवरी को प्रयागराज में भी मंच सजाएंगे।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय नृत्य और संगीत महोत्सव का यह आयोजन संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश और भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) की ओर से हो रहा है। सूत्रों के मुताबिक, पहले फिलीपींस के कलाकारों को भी आना था, लेकिन किसी कारणवश वे अब नहीं आ रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह होंगे। उन्होंने बताया कि कलाकारों का यह दल भारत की समृद्ध विरासत व गौरवशाली इतिहास को मंच पर उतारेगा। इस समारोह में भारत, दक्षिण अफ्रीका, मंगोलिया, वियतनाम, फिजी, मलयेशिया, किर्गिस्तान, रूस, रवांडा, बांग्लादेश और मालदीव के कलाकार शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed