फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   There will be 87 doctors in eight new departments of PGI.

Lucknow News: पीजीआई के आठ नए विभागों में होंगे 87 डॉक्टर

Wed, 27 Nov 2024 02:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
There will be 87 doctors in eight new departments of PGI.

विज्ञापन
लखनऊ। संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान में प्रस्तावित आठ नए विभागों में कुल 87 डॉक्टर होंगे। नए विभागों के लिए पदों को भी मंजूरी मिल गई है। इससे विभागों की स्थापना में तेजी आएगी।



संस्थान के निदेशक प्रो. आरके धीमन ने बताया कि पीजीआई में आठ नए सुपर स्पेशियलिटी विभाग शुरू होने जा रहे हैं। इनमें विशेष रूप से बच्चों की बीमारियों के इलाज वाले विभाग हैं। निदेशक के मुताबिक इन विभागों की स्थापना के बाद प्रदेश के साथ ही आसपास वाले राज्यों के बच्चों को भी बेहतर इलाज मिल सकेगा।
विज्ञापन


प्रदेश की आबादी में इस समय 40 फीसदी हिस्सा 18 साल तक के आयु वर्ग वालों का है। इसलिए इनके इलाज के लिए विशिष्ट विभाग शुरू किए जा रहे हैं। गवर्निंग बॉडी ने पिछले महीने पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी, पीडियाट्रिक यूरोलॉजी विभाग, पीडियाट्रिक नेफ्रोलॉजी सलोनी हार्ट सेंटर (एसएचसीईसीएचआर) के तहत कार्डियो वैस्कुलर और थोरैसिक सर्जरी, टेलीमेडिसिन और डिजिटल स्वास्थ्य, सिर और गर्दन की सर्जरी विभाग, संक्रामक रोग और ऑर्थोपैडिक विभाग को मंजूरी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बच्चों की हर बीमारी का विशिष्ट उपचार



-पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी विभाग में बच्चों के मधुमेह रोग का निदान और उपचार होगा। -सलोनी हार्ट सेंटर के तहत कार्डियो वैस्कुलर और थोरैसिक सर्जरी विभाग में बच्चों के जन्मजात हृदय रोगों का इलाज और सर्जरी होगी।

-पीडियाट्रिक यूरोलॉजी और पीडियाट्रिक नेफ्रोलॉजी विभाग में बच्चों में होने वाली गुर्दे की बीमारियों का इलाज होगा।



-संक्रामक रोग विभाग वायरल संक्रमण के व्यापक प्रबंधन और वैक्सीन के विकास में मदद करेगा।

-सिर और गर्दन की सर्जरी विभाग में सिर और गर्दन के हिस्सों की विशिष्ट सर्जरी होगी। -आर्थोपेडिक्स विभाग एपेक्स ट्रॉमा सेंटर के तहत मौजूद स्थापित किया गया है। इसके अलावा प्रदेश के छह मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल चिकित्सा के तहत टेलीमेडिसिन विभाग खोला गया है।




पदों का विवरण



पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी : 1 प्रोफेसर, 1 एसोसिएट प्रोफेसर, 3 असिस्टेंट प्रोफेसर, 6 सीनियर रेजिडेंट, 7 नॉन पीजी रेजिडेंट- 7

पीडियाट्रिक यूरोलॉजी विभाग: 1 प्रोफेसर, 2 एसोसिएट प्रोफेसर, 4 असिस्टेंट प्रोफेसर, 6 सीनियर रेजिडेंट, 5 नॉन पीजी रेजिडेंट



पीडियाट्रिक नेफ्रोलॉजी: 1 प्रोफेसर, 1 एसोसिएट प्रोफेसर, 3 असिस्टेंट प्रोफेसर, 6 सीनियर रेजिडेंट, 6 नॉन पीजी रेजिडेंट



सलोनी हार्ट सेंटर के तहत कार्डियो वैस्कुलर और थोरैसिक सर्जरी : 1 प्रोफेसर, 1 एसोसिएट प्रोफेसर, 3 असिस्टेंट प्रोफेसर, 6 सीनियर रेजिडेंट, 4 नॉन पीजी रेजिडेंट



टेलीमेडिसिन और डिजिटल स्वास्थ्य : 1 प्रोफेसर, 1 एसोसिएट प्रोफेसर, 2 असिस्टेंट प्रोफेसर, 4 सीनियर रेजिडेंट, 3 नॉन पीजी रेजिडेंट



सिर और गर्दन की सर्जरी विभाग: 1 प्रोफेसर, 2 एसोसिएट प्रोफेसर, 4 असिस्टेंट प्रोफेसर, 12 सीनियर रेजिडेंट, 5 नॉन पीजी रेजिडेंट



संक्रामक रोग विभाग: 2 प्रोफेसर, 2 एसोसिएट प्रोफेसर, 6 असिस्टेंट प्रोफेसर, 12 सीनियर रेजिडेंट, 6 नॉन पीजी रेजिडेंट

आर्थोपैडिक विभाग: 5 शिक्षक और 14 सीनियर रेजिडेंट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed