फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   There will be 3 fewer wards of area panchayat and 37 fewer wards of gram panchayat in the district

Lucknow News: जिले में क्षेत्र पंचायत के तीन, ग्राम पंचायत के कम होंगे 37 वार्ड

Wed, 30 Jul 2025 01:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
There will be 3 fewer wards of area panchayat and 37 fewer wards of gram panchayat in the district
लखनऊ। अगले साल होने वाले पंचायत चुनाव से पहले लखनऊ जिले में वार्डों का परिसीमन किया गया है। मलिहाबाद क्षेत्र की तीन ग्राम पंचायतों मुजासा, फिरोजपुर और सरावां के नगर निगम सीमा में शामिल होने से अब ग्राम पंचायत सदस्य के 37 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के तीन वार्ड कम हो जाएंगे।
विज्ञापन


पंचायत राज विभाग ने परिसीमन के तहत वार्डों की अनंतिम सूची तैयार कर विभिन्न स्थानों पर चस्पा कर दी है। इस पर 29 जुलाई से दो अगस्त तक आपत्तियां मांगी गई हैं, जिनका निस्तारण तीन से पांच अगस्त तक होगा। अंतिम सूची छह अगस्त को जारी की जाएगी।
विज्ञापन


जिले में अब ये होंगे नए आंकड़े:

ग्राम पंचायतों की संख्या: 494 से घटकर 491

ग्राम प्रधान पद: 494 से घटकर 491

ग्राम पंचायत सदस्य वार्ड: 6218 से घटकर 6181

क्षेत्र पंचायत सदस्य वार्ड: 628 से घटकर 625

ऐसे होता है वार्डों का निर्धारण

ग्राम प्रधान पद के लिए ग्राम पंचायत की न्यूनतम आबादी : 1000

क्षेत्र पंचायत सदस्य वार्ड के लिए : 2000 या इससे अधिक की आबादी

जिला पंचायत सदस्य वार्ड के लिए : 50,000 से अधिक की आबादी

ग्राम पंचायत सदस्य वार्ड निर्धारण

1000–2000 आबादी : 11 वार्ड

2000–3000 आबादी : 13 वार्ड

3000 से अधिक आबादी : 15 वार्ड
I
I
Iपरिसीमन के बाद वार्डों की अनंतिम सूची संबंधित पटलों पर चस्पा कर दी गई है। इसमें क्षेत्र पंचायत के तीन, ग्राम पंचायत सदस्य के 37 वार्ड कम हो गए हैं। चस्पा सूची पर 29 जुलाई से दो अगस्त तक आपत्ति मांगी गई है। तीन से पांच अगस्त तक प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। छह अगस्त से दस अगस्त तक प्रादेशिक सूची का अंतिम रूप से प्रकाशन कर दिया जाएगा।I
विज्ञापन
विज्ञापन

I- जितेंद्र गोंड़, जिला पंचायतराज अधिकारीI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article