{"_id":"67be25d35c299f9728042817","slug":"there-were-no-board-exams-yet-teachers-remained-on-leave-lucknow-news-c-13-knp1050-1092921-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बोर्ड परीक्षा थी नहीं, फिर भी छुट्टी पर रहे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बोर्ड परीक्षा थी नहीं, फिर भी छुट्टी पर रहे शिक्षक
विज्ञापन
लखनऊ। यूपी बोर्ड परीक्षा ड्यूटी के नाम पर परिषदीय स्कूलों के कई शिक्षक मंगलवार को विद्यालय में बच्चों को पढ़ाने के लिए पहुंचे ही नहीं। बिना किसी सूचना के गायब इन शिक्षकों के बारे में प्रधानाध्यापकों ने खंड शिक्षा अधिकारियों और बेसिक शिक्षा अधिकारी को जानकारी दी। इसके बाद कुछ स्कूलों की चेकिंग भी हुई। गायब शिक्षकों को बीएसए ने चेतावनी दी है। ऐसे में जिस दिन बोर्ड परीक्षा होगी, उस दिन शिक्षक कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी करेंगे और जब परीक्षा नहीं होगी तो स्कूल में अध्यापन करना होगा।
इस बार शहर में यूपी बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी के लिए परिषदीय स्कूलों के 1600 शिक्षकों की ड्यूटी लगी है। पहला पेपर 24 फरवरी को हो चुका है। अब 28 फरवरी को परीक्षा है, लेकिन शिक्षक 25 से 27 फरवरी तीन दिनों तक अवकाश समझ रहे हैं। इस कारण मंगलवार को शहर के कई सरकारी स्कूलों में कई शिक्षक नहीं पहुंचे। इसकी शिकायत जब अधिकारियों से की गई तो सूचना पाकर कई ने ऑनलाइन माध्यम से अवकाश की अर्जी लगा दी।
अब 28 को परीक्षा, परीक्षार्थी कम, कक्ष निरीक्षक ज्यादा
यूपी बोर्ड की परीक्षा अब 28 फरवरी को होगी। इस दिन हाईस्कूल की सुबह पाली में अरबी-फारसी और पाली विषय और इंटरमीडिएट की गृह विज्ञान की परीक्षा है, इसमें परीक्षार्थियों की संख्या बहुत ही कम है। इसलिए ज्यादा शिक्षकों की जरूरत नहीं है। इसके बाद एक मार्च को सुबह पाली में गणित ऑटोमोबाइल व वाणिज्य की परीक्षा है, इसमें सभी केंद्रों पर परीक्षार्थी होंगे तो अधिक कक्ष निरीक्षकों की जरूरत है, जबकि दूसरी पाली में सामान्य विषयों की परीक्षा है। इसमें भी परीक्षार्थियों की संख्या कम है।
विज्ञापन
शिक्षकों को स्पष्ट निर्देश है कि जिस दिन बोर्ड परीक्षा होगी, उसी दिन स्कूल नहीं जाना है। बाकी दिनों में स्कूल जाकर बच्चों को पढ़ाना है। मंगलवार को परीक्षा नहीं थी, फिर भी शिक्षकों के स्कूल न जाने की शिकायतें आई हैं, इसकी जांच के निर्देश दिए गए हैं।
-
राम प्रवेश, बीएसए