फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow news

Lucknow News: नया वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बने तो मिले एयरपोर्ट को जरूरत का पानी

Fri, 25 Sep 2026 08:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 08:40 PM IST
विज्ञापन
Lucknow news
नया वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बने तो मिले एयरपोर्ट को जरूरत का पानी
विज्ञापन


एयरपोर्ट ने की पानी आपूर्ति की मांग

जलकल विभाग ने शासन भेजा प्रस्ताव

माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विस्तार के लिए पानी की कमी दूर होगी। एयरपोर्ट प्रबंधन ने 4.5 एमएलडी ( मिलियन लीटर डेली ) पानी की मांग की है। वर्तमान में एयरपोर्ट को केवल 0.25 एमएलडी पानी ही मिल पा रहा है। इसके लिए अब नया वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जाएगा। इसका लेकर जलकल विभाग की जल निगम और शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है। एयरपोर्ट प्रबंधन ने 4.5 एमएलडी पानी रोज आपूर्ति की मांग की है लेकिन जलकल विभाग के पास अभी इतना पानी नहीं है। इतनी बड़ी मात्रा में पानी देने के लिए जलकल विभाग को एक नया प्लांट लगाना पड़ेगा क्योंकि कानपुर रोड पर पांचवां जलकल बनाए जाने का काम अभी नहीं हो सका है। ऐसे में अभी इस इलाके में भूमिगत पानी का उपयोग किया जा रहा है। भूजल स्तर गिरने के कारण पानी संकट भी आता है। इस पर अब एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से काफी मात्रा में पानी आपूर्ति की मांग किए जाने से समस्या हो गई क्योंकि इस मांग को पूरा करने के लिए नया प्लांट लगाना पड़ेगा।


----

बिछेगी नई पाइप लाइन

जलकल विभाग के महाप्रबंधक कुलदीप सिंह ने इस संबंध में जल निगम नगरीय के अधीक्षण अभियंता निर्माण मंडल को पत्र भेजा है। पत्र में लिखा है कि 4.5 एमएलडी पानी की आपूर्ति के लिए एक वृहद योजना बनाने की आवश्यकता है। अमृत मिशन योजना या किसी अन्य योजना में इस प्रोजेक्ट को शामिल किया जाए। एयरपोर्ट की मांग को पूरा करने के लिए नया प्लांट बनाने के साथ ही नई पाइप लाइन और जोनल पम्पिंग स्टेशन भी बनाना पड़ेगा।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed