Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   There were also allegations of assault on the groom's brother and relatives in the wedding procession, and looting of chains and cash

Lucknow News: बरात में दूल्हे के भाई व रिश्तेदारों से मारपीट, चेन व नकदी लूटने का भी आरोप

Sat, 29 Nov 2025 02:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 29 Nov 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
There were also allegations of assault on the groom's brother and relatives in the wedding procession, and looting of chains and cash
नगराम। अमजादपुर गांव में बृहस्पतिवार बरात में हुए विवाद में दूल्हे के भाई व दो रिश्तेदारों के साथ लड़की पक्ष के कुछ युवकों ने मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान दूल्हे के भाई की जेब में रखे डेढ़ लाख रुपये व दूल्हे के गले से सोने की चेन भी छीन ली गई। मौके पर पहुंची नगराम पुलिस ने मामला शांत कराकर विवाह संपन्न कराया। पुलिस ने नकदी व चेन छीनने जाने की बात को गलत बताया है। कुछ संदिग्ध युवकों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन



निगोहां के पटसा गांव निवासी रिंकू के छोटे भाई रामचंद्र की बरात बृहस्पतिवार रात अमजादपुर गांव निवासी फूलचंद के घर आई थी। रात करीब 11 बजे जयमाल की तैयारी चल रही थी। इस बीच डीजे पर डांस के दौरान लड़की पक्ष के लोग किसी बात पर आपस में विवाद करने लगे। रिंकू ने बीच-बचाव की कोशिश की तो हंगामा कर रहे युवक उनसे भिड़ गए व मारपीट की। रिंकू की मदद के लिए उनके रिश्तेदार पीजीआई बिरूरा निवासी सोनू व रायबरेली बछरावां के चुरुआ निवासी इंद्रजीत पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। आरोप है कि युवकों ने इस दौरान रिंकू की जेब में रखे डेढ़ लाख रुपये और दूल्हे के गले की सोने की चेन छीन ली। सूचना पर पहुंची नगराम पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया। पुलिस की मौजूदगी में विवाह को संपन्न कराया गया। थानाध्यक्ष नगराम विवेक कुमार चौधरी ने बताया की मारपीट में चोटिल लोगों का सीएचसी में उपचार कराया गया। लूट की बात गलत है। घटना की तहरीर मिली है और जांच की जा रही है। कुछ युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed