{"_id":"651cf9f07acbaf9300027776","slug":"there-is-still-curfew-like-situation-in-rupaideeha-in-bahraich-2023-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत नेपाल सीमा से सटा इलाका: सड़कों पर सन्नाटा, डर और गुस्से का माहौल बरकरार, सौहार्द की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत नेपाल सीमा से सटा इलाका: सड़कों पर सन्नाटा, डर और गुस्से का माहौल बरकरार, सौहार्द की अपील
Wed, 04 Oct 2023 02:27 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 04 Oct 2023 02:27 PM IST
सार
कर्फ्यू के दूसरे दिन मंगलवार की सुबह सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। सड़कों पर फेंके गए पत्थर ही पत्थर नजर आ रहे हैं। चौराहों पर सुरक्षाकर्मी तैनात हैं।
विज्ञापन
सड़कों पर पसरा सन्नाटा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत नेपाल सीमा से सटे नेपालगंज में मंगलवार को एक समुदाय के जुलूस पर समुदाय विशेष के युवकों ने छत से पत्थरबाजी कर दी थी जिसमें कई लोग चोटिल हुए और भगदड़ में एक की मौत हो गई थीं। जिसके बाद नेपालगंज में हिंसा भड़क गई थी और जिला प्रशासन ने कर्फ्यू लगा दिया। कर्फ्यू के दूसरे दिन मंगलवार की सुबह डर और गुस्से में रही और सुरक्षाकर्मी गश्त करते नजर आए।
विज्ञापन
पड़ोसी देश नेपाल की सीमा से सटे नेपालगंज में मंगलवार को हुए दंगे का असर दूसरे दिन बुधवार को भी देखने को मिल रहा है। बुधवार को सड़कों पर सिर्फ ईंटे ही ईंटे पड़ी दिख रही है। जो कल हुई पत्थरबाजी का अहसास करवाती है। वहीं, बुधवार की सुबह से कर्फ्यू के चलते सभी बाजार सूने हैं और सिर्फ सुरक्षाकर्मी नजर आ रहे हैं। लोग घरों में कैद होकर पल-पल की खबर ले रहे हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सीतापुर: राजा महमूदाबाद का निधन, प्रदेश की कई नामी इमारतों के थे मालिक, 50 हजार करोड़ से ज्यादा की है दौलत
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - जातीय जनगणना: बीजेपी के लिए बढ़ी मुश्किलें, अति पिछड़ों और सामान्य वर्ग की लामबंदी कर सकती है पार्टी
सूत्रों की माने तो नेपालगंज में अभी भी भारी तनाव बरकरार है और लोग डर के साए में है। हालांकि सुरक्षाकर्मी लगातार भ्रमणशील होकर लोगों से आपसी सौहार्द की अपील कर रहे हैं। भारतीय क्षेत्र में भी नेपाल के दंगे को देखते हुए पुलिस और एसएसबी की टीम रूपईडीहा कस्बे में गश्त कर रही है। बार्डर सील होने के चलते भारतीय क्षेत्र में हजारों वाहनों का काफिला खड़ा हो गया है। लैंड पोर्ट अथारिटी के पास सभी वाहन खड़े करवाए गए है।