फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   There is no place to park one's own vehicles and the Municipal Corporation has taken away the parking contract.

Lucknow News: खुद की गाड़ियां खड़ी करने की जगह नहीं और नगर निगम ने उठा दिया पार्किंग ठेका

Tue, 13 Jan 2026 02:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
There is no place to park one's own vehicles and the Municipal Corporation has taken away the parking contract.
सड़क पर खड़ी गाड़ियां।
लखनऊ। नगर निगम के पास अपने वाहनों को खड़ा करने के लिए जगह नहीं है। उसकी अधिकांश गाड़ियां सड़कों पर ही खड़ी रहती हैं। इसके बाद भी कमाई के लिए उसने मुख्यालय के सामने स्थित भूमिगत पार्किंग को ठेके पर उठा दिया है। ठेकेदार ने वसूली भी शुरू कर दी है। इस कारण सड़कों पर खड़े होने वाले वाहनों की संख्या बढ़ गई है, जिससे हजरतगंज और लालबाग जैसे इलाकों में जाम की समस्या और गंभीर हो गई है। लोग पार्किंग शुल्क से बचने के लिए गाड़ियां सड़क पर ही पार्क कर रहे हैं। करीब 15 वर्षों से निगम ही इस पार्किंग का संचालन कर रहा था।
विज्ञापन

कर्मचारियों और ठेकेदार के बीच विवाद

पार्किंग शुल्क वसूली को लेकर ठेकेदार के कर्मचारियों और नगर निगम कर्मचारियों के बीच सोमवार को विवाद हो गया। नाराज निगम कर्मचारियों ने इसकी शिकायत अधिकारियों से की और ठेका प्रणाली पर असंतोष व्यक्त किया। आरोप है कि ठेकेदार के कर्मचारियों ने पहचान बताने के बाद भी एक महिला कर्मचारी सहित कई कर्मचारियों के साथ अभद्रता की।
विज्ञापन

पार्किंग क्षमता और कर्मचारियों की मांग
झंडी पार्क की भूमिगत पार्किंग की क्षमता 196 चार पहिया और 150 दो पहिया वाहनों की है। हालांकि, मुख्यालय में आने वाले कर्मचारियों, अधिकारियों और पार्षदों की संख्या इससे दोगुनी है। इसके अतिरिक्त, रोजाना काम से आने वाले शहरवासी और ठेकेदार भी बड़ी संख्या में होते हैं। नगर निगम जलकल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष आनंद मिश्रा और महामंत्री कैसर रजा ने मांग की है कि पार्किंग संचालन की पुरानी विभागीय व्यवस्था को बहाल किया जाए। उनका कहना है कि कर्मचारियों को पार्किंग पास जारी किए जाएं और ठेकेदार द्वारा मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव को भी इस मामले में शिकायत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Iटेंडर की शर्तों के अनुसार, नगर निगम कर्मचारियों से पार्किंग शुल्क नहीं लिया जाना है। कर्मचारियों को पास जारी किए जाएंगे। विवाद की जानकारी मिली है और ठेकेदार से जवाब तलब किया जाएगा।I
I- ओम प्रकाश सिंह, पार्किंग अधीक्षक, नगर निगमI

सड़क पर खड़ी गाड़ियां।

सड़क पर खड़ी गाड़ियां।

सड़क पर खड़ी गाड़ियां।

सड़क पर खड़ी गाड़ियां।

सड़क पर खड़ी गाड़ियां।

सड़क पर खड़ी गाड़ियां।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article