'अखिलेश के तीन साल के कार्यकाल में कुछ भी यादगार नहीं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपना दल की सांसद अनुप्रिया पटेल ने कहा कि प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। तीन साल के कार्यकाल में सरकार ने ऐसा कुछ नहीं किया जो याद किया जा सके।
प्रदेश में अराजकता का माहौल जरूर बना हुआ है। इसके लिए प्रदेश भर में जनसभाएं शुरू की जा रही है जिसमें सपा सरकार की पोल पट्टी खोली जाएगी।
अपना दल भाजपा के साथ मिलकर विधान सभा चुनाव लडे़गा। क्योंकि केंद्र में हमने भाजपा को समर्थन दे रखा है। वह लखपेड़ाबाग में एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने आई थीं।
अनुप्रिया ने की नई शुरूआत
नेशनल इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित अपना दल की विशाल जन चेतना रैली के दौरान मिर्जापुर की सांसद अनुप्रिया पटेल ने उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि अपने अंदर की अलौकिक शक्ति को अपनाकर परिश्रम करने वाली जनता को परेशान करने वालों से निजात पाने के लिए लोगों को लायक बनाकर भारत को स्वर्ग बनाना है।
कहा कि प्रदेश सरकार की पोल पट्टी खोलने के लिए पूरे प्रदेश में जन चेतना रैली शुरू की जा रही है।
इसकी शुरूआत रविवार को फतेहपुर तहसील से हो रही है। इस मौके पर आशुतोष, केके पटेल, राजेश, संजय आदि मौजूद रहे।