{"_id":"5b59f8f24f1c1bb15c8b49c4","slug":"there-is-no-law-and-order-in-uttar-pradesh-says-akhilesh-yadav","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी में जंगलराज, प्रदेश का कोई कोना सुरक्षित नहीं: अखिलेश यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में जंगलराज, प्रदेश का कोई कोना सुरक्षित नहीं: अखिलेश यादव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 26 Jul 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रतापगढ़ में रंगदारी न देने पर दो व्यापारियों की सरेआम गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना पर दुख एवं क्षोभ व्यक्त किया है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मृतकों के परिवारीजनों को 50-50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जंगराज कायम हो गया है। आम लोगों की जान-माल की हिफाजत करने में प्रदेश सरकार नाकाम साबित हुई है।
विज्ञापन
अखिलेश ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रतापगढ़ में जहां एक ओर दुकान में बैठे दो सगे व्यापारी भाइयों को गोलियों से भून दिया गया वहीं लखनऊ के कृष्णानगर में एक सिपाही को बदमाशों ने गोली मार दिया।
विज्ञापन
सुस्त कानून व्यवस्था की वजह से अपराधियों के हौसले बढ़ गए हैं। नोएडा में बच्ची से बलात्कार, अंबेडकरनगर में किशोरी का अपहरण एवं दुराचार जैसी घटनाएं आम हो गई हैं। शासन-प्रशासन का रवैया उदासीन है। प्रदेश का कोई कोना सुरक्षित नहीं रह गया है।
विज्ञापन
किसी प्रकार सत्ता हासिल करना जानती है भाजपा
सपा अध्यक्ष ने कहा, लोकतंत्र में निर्वाचित सरकार की जिम्मेदारी है कि जनता के मन में कानून के प्रति विश्वास बना रहे। लेकिन, भाजपा सरकार यह सुनिश्चित करने में असफल हो गई है। भाजपा किसी भी प्रकार सत्ता हासिल करना जानती है।
पुलिस व्यवस्था की बेहतरी और प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज कायम करने के लिए सपा सरकार में 1090 वूमेन पावर लाइन तथा यूपी 100 डायल सहित पुलिस के आधुनिकीकरण जैसे अनेक महत्वपूर्ण कार्य हुए थे। लेकिन भाजपा सरकार ने इस व्यवस्था को कमजोर और प्रभावहीन बना दिया है।
पुलिस व्यवस्था की बेहतरी और प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज कायम करने के लिए सपा सरकार में 1090 वूमेन पावर लाइन तथा यूपी 100 डायल सहित पुलिस के आधुनिकीकरण जैसे अनेक महत्वपूर्ण कार्य हुए थे। लेकिन भाजपा सरकार ने इस व्यवस्था को कमजोर और प्रभावहीन बना दिया है।