फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   There is no electricity in many places of Sirsia market since last five days

Lucknow News: सिरसिया बाजार में कई जगह पांच दिन से बत्ती गुल

Sun, 23 Jun 2024 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 23 Jun 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
There is no electricity in many places of Sirsia market since last five days
भीषण गर्मी और उमस से परेशान रहे हैं लोग
विज्ञापन

आंधी-पानी से प्रभावित हुई थी बिजली व्यवस्था

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। उपकेंद्र घोलिया क्षेत्र के बिजली व्यवस्था शनिवार रात भी पूरी तरह से सामान्य नहीं हो सकी। रात आपूर्ति बहाल होते ही सिरसिया बाजार में दो स्थानों पर लगी एबी केबल जल गई। इससे आधे बाजार की बत्ती पूरी रात गुल रही। इससे लोग भीषण उमस भरी गर्मी से बेहाल रहे।

जिले में बुधवार रात आई आंधी पानी के कारण जिले की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। इसे अब तक सामान्य नहीं किया जा सका है। सिरसिया क्षेत्र में कई स्थान पर तार व पोल गिरने के कारण ब्लाक मुख्यालय सिरसिया बाजार सहित बेचई पुरवा, बालू घोलिया, जुड़पनिया, बदलपुर सहित कई अन्य गांव की विद्युत व्यवस्था प्रभावित है। शनिवार रात निगम कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर सिरसिया बाजार की आपूर्ति बहाल कराई। आपूर्ति बहाल होते ही निराला नगर व सिरसिया के पुरानी बाजार में एलटी केबल जलने लगी। इसके कारण इन दोनों क्षेत्र की आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन

यही हाल अन्य क्षेत्रों की भी है। जहां फाल्ट पूरी तरह से दुरुस्त न होने के कारण सप्लाई नॉर्मल नहीं हो पा रही है जिससे उपभोक्ताओं का सब्र जवाब दे रहा है। इस बारे में अधिशासी अभियंता अश्विनी चतुर्वेदी का कहना है कि लगभग कमियां दूर की जा चुकी हैं। देर शाम तक पूरे क्षेत्र सप्लाई नाॅर्मल हो जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed