{"_id":"67df0cc01ddbd14c990f0627","slug":"there-is-a-special-power-in-the-gayatri-mantra-lucknow-news-c-96-1-ame1009-136924-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: गायत्री मंत्र में विशिष्ट शक्ति विद्यमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: गायत्री मंत्र में विशिष्ट शक्ति विद्यमान
Sun, 23 Mar 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 23 Mar 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
अमेठी के खेरौना में आयोजित 251 कुंडीय महायज्ञ कार्यक्रम में मौजूद अतिथि। -आयोजक
अमेठी। अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से आयोजित राष्ट्र जागरण 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के चौथे दिन शुक्रवार रात 24 हजार दीपों से जगमगा उठी। देर रात तक चले कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
दुर्गापुर रोड के खेरौना में आयोजित 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में शुक्रवार देर रात तक दीप यज्ञ कार्यक्रम में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज हरिद्वार के प्रति कुलपति डॉ. चिन्मय पांड्या ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने गायत्री मंत्र को महामंत्र बताते हुए कहा कि इस मंत्र में विशिष्ट शक्ति विद्यमान है। स्वाहा शब्द के अलग-अलग अर्थ बताते हुए कहा कि भगवान के सामने हम बिना किसी दबाव के अपनी इच्छा से बैठे हैं।
उत्तर प्रदेश में अयोध्या, मथुरा, काशी के साथ अमेठी को भी नव युग निर्माण में जोड़ते हुए कहा कि विश्व और मानव कल्याण के लिए अमेठी ने नींव रख दी। बतौर विशिष्ट अतिथि पहुंचे प्रसिद्ध गीतकार मनोज मुंतशिर ने अमेठी में गायत्री शक्तिपीठ की नींव रखने वाले स्व. डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह को याद करते हुए कहा कि उनके संकल्पों का सुखद परिणाम है कि अमेठी गायत्रीमय हो गया है। उन्होंने कहा कि भारत एक बार फिर विश्व गुरू बनेगा और उसकी आधारशिला पर स्वर्णिम अक्षरों में जिनका नाम लिखा है, वह पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य हैं। कहा कि अमेठी की धरा पर उमड़ा जनसैलाब देश को विकास की राह पर लाने के लिए तत्पर दिख रहा है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री सतीशचंद्र शर्मा, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, सांसद केएल शर्मा, विधायक महराजी प्रजापति व राकेश प्रताप सिंह ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर डीएम निशा अनंत, पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक, सीडीओ सूरज पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला, विजय किशोर, दिनेश तिवारी आदि मौजूद रहे।