फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Theft worth lakhs from mobile shop next to police station

Lucknow News: पुलिस चौकी के बगल में मोबाइल दुकान में लाखों की चोरी

Sun, 12 Oct 2025 02:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 12 Oct 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Theft worth lakhs from mobile shop next to police station
मोबाइल की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में दिखा नकाबपोश चोर। 
लखनऊ। पाटानाला पुलिस चौकी से महज 10 कदम दूर स्थित मोबाइल की दुकान की टिन की छत काटकर चोर 80 स्मार्टफोन और 30 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। घटना शुक्रवार देर रात हुई। दुकानदार की तहरीर पर पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर लिया है। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक नकाबपोश चोर नजर आया है।
विज्ञापन


चौक के जौहरी मोहल्ला निवासी मोहम्मद नफीस व अरशद की जहूर टेली कम्युनिकेशन पॉइंट के नाम से मोबाइल की दुकान है। नफीस के अनुसार शनिवार सुबह 11 बजे जब वह दुकान पहुंचे और शटर खोला तो अंदर रखा सारा सामान बिखरा था। दुकान की छत की टिन व फॉल्स सीलिंग कटी हुई थी। दुकानदार के अनुसार चोरी हुए मोबाइल फोन की कीमत 20 लाख है। इंस्पेक्टर चौक नागेश उपाध्याय ने बताया कि चोरी का केस दर्ज कर फुटेज की मदद से चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे में टोपी व रूमाल बांधे दिखा चोर
दुकानदार ने जब सीसीटीवी कैमरा चेक किया तो एक चोर दुकान में नजर आया। आरोपी ने टोपी लगा रखी थी और मुंह रुमाल से ढक रखा था। चोरी हुए सारे मोबाइल फोन के डिब्बे दुकान की छत पर पड़े मिले। चोर दुकान से सिर्फ महंगे मोबाइल फोन ले गए, जबकि कम दाम के मोबाइल फोन दुकान में ही मिले। दुकानदार को आशंका है कि चोरी की इस घटना में फुटेज में दिख रहे चोर के अलावा भी अन्य आरोपी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed