फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Theft was committed to fulfill girlfriend's demand, three arrested

Lucknow News: प्रेमिका की फरमाइश पूरी करने के लिए की थी चोरी, तीन गिरफ्तार

Fri, 29 Aug 2025 02:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 29 Aug 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Theft was committed to fulfill girlfriend's demand, three arrested
पुलिस की गिरफ्त में चोरी के तीनों आरोपी।
मोहनलालगंज। मोहनलालगंज में खुजौली पुलिस चौकी के पास अंग्रेजी शराब की दुकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए एक आरोपी ने प्रेमिका की फरमाइश पूरी करने के लिए साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन


एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरों की तस्वीरें मिली थीं। फुटेज की मदद से बृहस्पतिवार को पुलिस ने नगराम रोड से शिवढरा निवासी मुकेश, ललित रावत व मोहित को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 60 हजार रुपये और चोरी में प्रयोग किया गया औजार बरामद किया गया है। आरोपियों ने रविवार की रात अंग्रेजी शराब की दुकान का शटर तोड़कर दो लाख रुपये और अंग्रेजी शराब की बोतलें उठा ले गए थे। दुकानदार राधा अवस्थी की तहरीर पर सोमवार को मोहनलालगंज थाने में चोरी का केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


दिन में की थी दुकान की रेकी
पकड़े गए आरोपी मुकेश ने पूछताछ में बताया कि वह पेशे से मजदूर है। प्रेमिका की मोबाइल फोन की फरमाइश पूरी करने के लिए उसने साथियों के मिलकर शराब की दुकान में चोरी की थी। वारदात को अंजाम देने से पहले उसने दुकान की रेकी भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed