{"_id":"6726b89c089da38dd20cc824","slug":"theft-of-rs-15-lakh-by-cutting-the-shutter-of-a-jewelers-shop-lucknow-news-c-13-1-lko1103-936818-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सराफ की दुकान का शटर काटकर 15 लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सराफ की दुकान का शटर काटकर 15 लाख की चोरी
Sun, 03 Nov 2024 05:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 03 Nov 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। इंदिरानगर इलाके में शुक्रवार देर रात चोरोें ने सराफ की दुकान का शटर काटकर दुकान से 15 लाख के जेवर चुरा लिए। वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में चार चोर कैद हुए हैं। सभी स्कूटी से आए थे। पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर लिया है।
चौक पान वाली गली निवासी रामकुमार वर्मा की इंदिरानगर के सुग्गामऊ स्थित प्रांजल हाइट्स नाम के कांप्लेक्स में शुभ ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। उनके मुताबिक शुक्रवार रात वह दुकान बंद कर घर चले गए। देर रात चोरों ने दुकान का शटर काटकर 15 किलो चांदी के जेवर चोरी कर लिए। शनिवार सुबह जब वह दुकान पहुंचे तो जानकारी हुई। एसीपी गाजीपुर व इंदिरानगर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने दुकान में लगे कैमरे को चेक किया तो शुक्रवार रात दो बजे चोर वारदात को अंजाम देते दिखे। पुलिस ने बताया कि फुटेज की मदद से चोरों के बारे में पता लगाया जा रहा है।