{"_id":"6a04ea2ae1b295d77b04180c","slug":"theft-of-lakhs-from-the-house-and-plot-of-a-female-doctor-and-four-others-lucknow-news-c-13-lko1070-1734741-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: महिला डॉक्टर व चार अन्य के घर और प्लॉट से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: महिला डॉक्टर व चार अन्य के घर और प्लॉट से लाखों की चोरी
Thu, 14 May 2026 02:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 14 May 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। चोरों ने महिला डॉक्टर व अन्य चार लोगों के घर और प्लॉट से लाखों के जेवर व कीमती सामान चुरा लिए। ये घटनाएं मलिहाबाद, सुशांत गोल्फ सिटी, बख्शी का तालाब, विभूतिखंड और बीबीडी इलाके में हुईं। पीड़ितों ने संबंधित थानों में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
मलिहाबाद के सोहिलामऊ निवासी डॉक्टर विभा के मुताबिक वह काफी समय से मां की तबीयत खराब होने के कारण लखनऊ में अस्पताल में थीं। उनके घर से छह मई को 40 हजार रुपये, लाखों के जेवर और टीवी चोरी हुए। चोर विंडो एसी हटाकर घर में घुसे थे।
झारखंड के बेमतारा निवासी ठेकेदार ज्योति साहू ने बताया कि उन्होंने सुशांत गोल्फ सिटी स्थित प्लॉट पर भवन निर्माण का ठेका लिया था। दो मई की रात 40 मीटर एसी का तार और भवन निर्माण सामग्री चोरी हुई। बख्शी का तालाब के मामपुर बाना गांव निवासी विश्वजीत सिंह के घर से 11 मई की रात 12 हजार रुपये और लाखों के आभूषण चोरी हुए। विश्वजीत के अनुसार, चोर परिवार के सोते समय घर में दाखिल हुए थे। कुछ गिरने की आवाज आने पर उनकी भाभी उठीं, जिसके बाद आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन
इसके अलावा विभूतिखंड के विशेषखंड निवासी पूनम गुप्ता के घर से दो मई की रात 80 हजार रुपये और जेवर चोरी हुए। बीबीडी के छोटा भरवाना निवासी नीलम सिंह के मकान से भी लाखों रुपये के आभूषण चोरी हुए। उनके पति हरेंद्र सिंह सैन्यकर्मी हैं। नीलम दो मई को भोपाल गई थीं। उन्हें छह मई को किरायेदार उमाकांत पांडेय ने चोरी की जानकारी दी। संबंधित थानों के प्रभारियों ने बताया कि सभी घटनाओं में रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है।