फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Theft of documents of plots from Lucknow Development Authority office

Lucknow News: लखनऊ विकास प्राधिकरण कार्यालय से भूखंडों की पत्रावली चोरी

Thu, 03 Oct 2024 08:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 03 Oct 2024 08:43 PM IST
विज्ञापन
Theft of documents of plots from Lucknow Development Authority office
लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के अवर वर्ग सहायक संपत्ति अनुभाग ने गोमतीनगर थाने में प्राधिकरण से तीन भूखंडों की फाइल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

संजय कुमार गुप्ता एलडीए में अलीगंज योजना के अवर वर्ग सहायक संपत्ति अनुभाग अधिकारी हैं। उनके मुताबिक गोमती नगर स्थित प्राधिकरण कार्यालय में रखी अलीगंज सेक्टर के योजना से संबंधित भूखंड संख्या डी 49, 50 व 51 की मूल पत्रावलियों में कुछ कार्रवाई की जानी थी। जांच में पता चला कि संबंधित तीन भूखंडों की पत्रावली किसी ने चोरी कर ली थीं। ऐसे में उन्होंने 25 मई 2023 व 4 सितंबर 2024 को ऑनलाइन एफआईआर दर्ज कराई थी। बाद में पता चला कि उन्होंने भूलवश एफआईआर गायब होने की धारा में दर्ज करा दी है। इस पर उन्होंने 30 सितंबर को दोबारा तहरीर दी। इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी के मुताबिक मामले की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed