{"_id":"67776f8dcd2a37cb230330c3","slug":"theft-in-two-jwellers-shop-in-amethi-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi: एक रात में दो ज्वेलर की दुकानों में चोरी से हड़कंप, सोना और नकदी पार कर दी, पुलिस को सीधी चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi: एक रात में दो ज्वेलर की दुकानों में चोरी से हड़कंप, सोना और नकदी पार कर दी, पुलिस को सीधी चुनौती
Fri, 03 Jan 2025 10:37 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 03 Jan 2025 10:37 AM IST
सार
अमेठी में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने दो दुकानों पर धावा बोल दिया और माल पार कर दिया। इलाके में पुलिस गश्त भी करती है पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा।
विज्ञापन
सोने और बर्तन की दुकान में हुई चोरी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अमेठी जिले के फुरसतगंज इलाके में कोहरे के बीच बृहस्पतिवार रात चोर सक्रिय हो गए। चोरों ने दो स्वर्ण व्यवसायी की दुकान को अपना निशाना बनाया। शटर तोड़ दुकान में प्रवेश किए चोरों ने दुकान में मौजूद चांदी व नगदी पार की।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बृहस्पतिवार रात फुरसतगंज थाना क्षेत्र के नहर कोठी चौराहे पर स्थित दो ज्वेलर्स की दुकानों में शटर उठाकर चोरों ने पुलिस की गश्त को चुनौती दे डाली। विकास व महेश की दुकान से चोरों ने करीब एक लाख रुपये के जेवरात व नगदी चोरी कर ली।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह मामले की जानकारी हुई तो व्यपारियों में हड़कंप मच गया। पीड़ितों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। थाना प्रभारी श्रीराम पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच की जा रही है। जांच के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन