फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Theft in two houses, hospital and shop

Lucknow News: दो घरों, अस्पताल व दुकान में चोरी

Thu, 26 Jun 2025 02:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Theft in two houses, hospital and shop
लखनऊ। सेवानिवृत्त आईएएस अफसर समेत दो लोगों के घरों से चोर नकदी, जेवर साफर कर गए। इसके अलावा सरकारी अस्पताल व एक दुकान को भी निशाना बनाया।
विज्ञापन

गोमतीनगर के विशाल खंड निवासी सेवानिवृत्त आईएएस अफसर सुशील कुमार के घर के केयरटेकर देवरिया के रंजीत कुमार के मुताबिक मालिक नोएडा में हैं। मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे रंजीत पौधों में पानी डालने आए तो देखा कि घर के ताले टूटे थे। चोर घरेलू सामान ले गए थे। इंस्पेक्टर गोमतीनगर बृजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि केस दर्ज किया गया है।

चिनहट के निजामपुर मल्हौर निवासी रश्मि सिंह के मुताबिक 21 जून की रात 1:43 बजे चोर घर के ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवर व 50 हजार रुपये चुरा ले गए। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि फुटेज की मदद से चोरों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


ठाकुरगंज स्थित टीबी सह संयुक्त अस्पताल के डॉक्टर स्वतंत्र प्रकाश सिंह के अनुसार 20 जून की शाम छह से रात आठ बजे के बीच आइसोलेशन वार्ड के दो कमरों से कॉपर पाइप और ऑक्सीजन उपकरण का सामान चोरी हो गया। इंस्पेक्टर ठाकुरगंज श्रीकांत राय ने बताया कि चोरी का केस दर्ज किया गया है। काकोरी के बेहटा चौराहे पर ललित साहू की दुकान से चोर मंगलवार देर रात दस हजार रुपये से ज्यादा का सामान ले गए। इंस्पेक्टर काकोरी सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed