{"_id":"64c9700ce269ef8d3e047eb6","slug":"theft-in-senetary-showroom-lucknow-news-c-13-lko1018-359739-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: गोमतीनगर में सराफ के बंद सेनेटरी शोरूम में चोरी, व्यापारियों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: गोमतीनगर में सराफ के बंद सेनेटरी शोरूम में चोरी, व्यापारियों का हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। गोमतीनगर के विपुलखंड-4 में सराफा कारोबारी उमेश पाटिल के सेनेटरी शोरूम से चोरों ने लाखों रुपये का सामान पार कर दिया। वारदात केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व अंबेडकर उद्यान पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर हुई।
सूचना पर कई सराफा व्यापारी जुट गए और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। वारदात की सूचना पर डीसीपी पूर्वी भी मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया था। उमेश के मुताबिक, चोरों ने शोरूम से 15 लाख कीमत के नल, एसी के काॅपर पाइप, शॉवर समेत सेनेटरी का कीमती सामान चुराया है।
न्यू हैदराबाद काॅलोनी निवासी सराफ उमेश पाटिल का विपुलखंड-4 में सेनेटरी टाइल्स का शोरूम है। वह मराठी समाज उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष और व्यापारी नेता भी हैं। उमेश के मुताबिक, शोरूम चार साल से बंद पड़ा था।
विज्ञापन
18 जुलाई को एक खरीदार को शोरूम में रखा सामान दिखाया था। तय कार्यक्रम के अनुसार, मंगलवार दोपहर साढ़े तीन बजे जब खरीदार आया तो उन्होंने अपने चालक अभिषेक कुमार को सामान दिखाने के लिए भेजा।
अभिषेक ने बताया कि शोरूम का ताला खोला तो अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। बिजली के बोर्ड उखड़े थे और पहली मंजिल का गेट टूटा था। चोर शोरूम की बाउंड्री के सहारे पहली मंजिल में दाखिल हुए थे।
यहीं से सामान लेकर नीचे सीढ़ी के पास लगी खिड़की से निकल गए। शोरूम में चोरों की रिंच और चाबी मिली है। इंस्पेक्टर गोमतीनगर दीपक कुमार पांडेय ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
दो से तीन दिन में हुई वारदात
शोरूम के बगल में एए आब्दी का मकान है। उन्होंने बताया कि एक दिन पहले की रात करीब 2:30 बजे कुछ खटपट की आवाज सुनाई दी थी। घर के बाहर निकला तो सन्नाटा था। पुलिस की पड़ताल के दौरान शोरूम में शराब की बोतल भी मिली है।
सील मकान में भी चोरी
कारोबारी उमेश ने बताया कि आसपास पता किया तो एक मकान छोड़कर एलडीए द्वारा सील मकान में भी चोरी की बात सामने आई है। हालांकि, पुलिस को इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।