{"_id":"5c569cffbdec2229c12b86e4","slug":"theft-in-ram-janki-temple-in-bahraich","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम जानकी मंदिर से अष्टधातु की बेशकीमती मूर्तियां चोरी, अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम जानकी मंदिर से अष्टधातु की बेशकीमती मूर्तियां चोरी, अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों में
Sun, 03 Feb 2019 01:19 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 03 Feb 2019 01:19 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
बहराइच के हरदी थाना क्षेत्र के रमपुरवा गांव स्थित प्राचीन राम जानकी मंदिर का ताला तोड़कर शनिवार की रात बेशकीमती मूर्तियां चोरी हो गईं। मंदिर से हनुमान, लक्ष्मण व सीता की अष्टधातु की मूर्तियां चोरी हुई हैं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में इन मूर्तियों की कीमत करोड़ों रुपये में हैं। घटना की जानकारी पूरे गांव में जंगल की आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते भारी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन
वहीं, मामले की सूचना पर एएसपी ग्रामीण रवींद्र सिंह, एसओजी के प्रभारी निरीक्षक जेएन शुक्ला ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की और ग्रामीणों को शांत करवाया।
विज्ञापन