{"_id":"5de093bc8ebc3e54936d4e30","slug":"theft-in-married-house-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी वाले घर में बदमाशों ने बरपाया कहर, फायरिंग का आरोप, पुलिस बोली-कोई वारदात नहीं हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी वाले घर में बदमाशों ने बरपाया कहर, फायरिंग का आरोप, पुलिस बोली-कोई वारदात नहीं हुई
Fri, 29 Nov 2019 09:12 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 29 Nov 2019 09:12 AM IST
विज्ञापन
घर में बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी लखनऊ के अलीगंज के अहिबरनापुर में बदमाशों ने जमकर कहर बरपाया। बदमाशों ने शादी वाले घर को निशाना बनाया। यहां से बदमाश नकदी और आभूषण लूटकर ले गए। आरोप है कि बदमाशों ने भागते वक्त फायरिंग की थी। घटना के बाद से घर में कोहराम मच गया है।
अलीगंज के अहिबरनापुर में किराए पर रहने वाले राकेश गुप्ता की बेटी की शादी गुरुवार को थी। रात करीब 11 बजे चोरों ने घर में धावा बोल दिया। जिस समय चोर वारदात को अंजाम दे रहे थे उस वक्त राकेश का बेटा कपड़ा बदलने आया। चोर उसे धक्का देकर वहां से फरार हो गए।
चाचा रामनरेश के मुताबिक 8-10 चोर थे। आरोप है कि भागते वक्त चोरों ने फायरिंग भी की थी। पुलिस पर चोरी के प्रयास की तहरीर लिखवाने का आरोप है। वहीं, प्रभारी निरीक्षक अलीगंज फरीद अहमद के मुताबिक, कोई वारदात नहीं हुई। वहीं इंस्पेक्टर के मुताबिक शराबी ने गलत सूचना दी थी।