{"_id":"5d1c39ef8ebc3e3caf782ea2","slug":"theft-in-a-jewellery-shop-and-a-home-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: सराफ की दुकान का शटर तोड़कर तीन लाख की चोरी, घर पर भी पार किया पांच लाख का माल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर: सराफ की दुकान का शटर तोड़कर तीन लाख की चोरी, घर पर भी पार किया पांच लाख का माल
Thu, 04 Jul 2019 12:50 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 04 Jul 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली इलाके के बाबाकुटी चौराहे के पास चोरों ने रात को जहां एक सर्राफा दुकान से तीन लाख का माल पार कर दिया, वहीं दुकान से चंद कदम की दूरी पर बंद पड़े मकान से लगभग पांच लाख का माल बटोर ले गए। सुबह जानकारी होने पर पीड़ितों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनाओं की जांच कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के बाबाकुटी चौराहे पर बसंती की बसंती ज्वैलर्स के नाम से सर्राफ की दुकान है। मंगलवार की रात चोरों ने दुकान के शटर का ताला तोड़ दिया। जिसके बाद चोरों ने अलमारी में रखी दो किलो चांदी व 50 ग्राम सोने के जेवर के साथ ही काउंटर में रखे जेवर सहित लगभग तीन लाख का माल पार कर दिया। इस दौरान चोरों ने सीसीटीवी कैमरा, डीवीआर व एलईडी भी गायब कर दिया।
विज्ञापन
सुबह अशोक नाग ने दुकानदार को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। इसके अलावा रात को ही चोरों ने इस दुकान से चंद कदम की दूरी पर स्थित राम सिंगार चौहान के बंद पड़े मकान का ताला तोड़ दिया। बताते हैं कि राम सिंगार इस दौरान मुंबई में थे। यहां घर में घुस कर चोरों ने दस हजार की नकदी, गहने, बर्तन आदि करीब पांच लाख का माल पार कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी होने पर लोगों ने रामसिंगार के बहनोई व जियारीपुर गांव निवासी रामनगीना चौहान को सूचना दी गई। उन्होंने बताया कि राम सिंगार दो जून को मुंबई चले गए थे। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाली प्रभारी अरुण द्विवेदी ने मौके पर पहुंच कर जांच की। सीओ महमूदाबाद उदय प्रताप सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। टीमें बनाकर पुराने अपराधियों की तलाश कर पूछताछ की जा रही है।