{"_id":"67e46308f807f65dc40e26eb","slug":"theft-in-a-jewelers-shop-in-front-of-itaunja-police-station-lucknow-news-c-13-1-lko1103-1132278-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: इटौंजा थाने के सामने सराफ की दुकान में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: इटौंजा थाने के सामने सराफ की दुकान में चोरी
विज्ञापन
इटौंजा में सराफ की दुकान का टूटा शटर।
विज्ञापन
बख्शी का तालाब। इटौंजा थाने के ठीक सामने स्थित सराफ की दुकान से चोर लाखों के जेवर चुरा ले गए। वहीं, महिगवां इलाके में भी चोर चार दुकानों से नकदी और सामग्री उठा ले गए।
इटौंजा थाने के सामने स्थित अकड़रिया खुर्द निवासी सत्यम शर्मा की मां दुर्गा ज्वैलर्स शॉप का शटर तोड़कर चोर ढाई किलो चांदी व 20 ग्राम से अधिक सोने के जेवर चुरा ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर कैमरे देखे। सराफ के मुताबिक, जेवर की कीमत करीब 10 लाख है। चोरों ने उनकी दुकान में लगे छह और सामने की दुकान में लगा एक कैमरा तोड़ दिया है।
विज्ञापन
महिगवां के कुम्हरावा चौराहे पर स्थित श्रजल ब्यूटी पार्लर, शिव लाइट एंड टेंट हाउस और आर्या कॉस्मेटिक से चोर नकदी व अन्य सामग्री उठा ले गए। हेमी गांव के पास रामचंद्र की चोकर की दुकान से चोर 13 हजार नकदी चोरी कर ले गए। घटनास्थल से कुछ दूरी पर पुलिस पिकैट भी बनी है।
विज्ञापन