{"_id":"6aef7d36cc23269ff90bc580","slug":"theft-committed-to-pay-installments-two-accused-arrested-lucknow-news-c-13-1-lko1072-2001182-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: किस्त भरने के लिए की चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: किस्त भरने के लिए की चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार के अलकनंदा अपार्टमेंट में चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी गौरव बाजपेई के अनुसार पकड़े गए आरोपी सुल्तानपुर के कूढेभार का रहने वाला रितिक तिवारी और अयोध्या के हैदरगंज का निवासी बृजेश तिवारी है। मामले में सत्य शरण सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की और शनिवार को सेक्टर-4 स्थित ईदगाह के पास दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में रितिक ने बताया कि उसने बाइक की किस्त भरने के लिए चोरी की थी। दोनों टहलते हुए अलकनंदा अपार्टमेंट पहुंचे थे। वे लिफ्ट से पहले 10वीं मंजिल पर गए और फिर नीचे उतरते समय आठवीं मंजिल पर सत्य शरण के बंद फ्लैट का ताला तोड़कर चोरी की। चोरी के करीब पांच मिनट बाद सत्य शरण का बेटा आ गया, जिससे वे मौके से भाग निकले। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों एक निर्माणाधीन मकान में सुरक्षाकर्मी की नौकरी करते थे। रितिक पर सात और बृजेश पर दो मामले पहले से दर्ज हैं।