{"_id":"66f811aa80e5a8730c04f663","slug":"theft-by-breaking-the-shutters-of-three-shops-lucknow-news-c-13-knp1002-893040-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: तीन दुकानों का शटर तोड़कर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: तीन दुकानों का शटर तोड़कर चोरी
Sat, 28 Sep 2024 07:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 28 Sep 2024 07:54 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ। आशियाना इलाके में शुक्रवार तड़के चोर तीन दुकानों के शटर काटकर नकदी व सामान उठा ले गए। पुलिस को स्कूटी सवार दो चोरों की फुटेज मिली है। चोरों के पास सरिया भी थी।
सेक्टर एच निवासी मनीष कुमार ने घर के ग्राउंड फ्लोर पर जन सुविधा केंद्र खोल रखा है। उनके मुताबिक शुक्रवार सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो शटर का ताला टूटा मिला। दुकान से 5500 रुपये और कुछ जरूरी कागजात गायब थे। इसके अलावा पड़ोसी पान दुकानदार दीपू की दुकान से भी चोर 1500 रुपये व सामान उठा ले गए। आशियाना के सेक्टर-जी निवासी कुमुद भाटिया की बेकरी शॉप का भी ताला तोड़कर चोर पांच हजार रुपये और अन्य सामान चोरी कर ले गए।