{"_id":"613916268ebc3e69ab40f9ad","slug":"theft-at-assitant-professor-s-house-lucknow-news-lko5946855140","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिगों ने पहले खाए ड्राईफ्रूट, फाड़ी डिग्री, फिर उड़ाया लाखों का माल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिगों ने पहले खाए ड्राईफ्रूट, फाड़ी डिग्री, फिर उड़ाया लाखों का माल
विज्ञापन
असिस्टेंट प्रोफेसर के घर चोरी की सूचना पर पुलिस कर रही जांच। (फोटो ः प्रतीकात्मक)
- फोटो : ??? ?????
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खिड़की तोड़कर अंदर घुसे। किचन में रखी मैगी बनाकर खाई। फिर फ्रिज से ड्राईफ्रूट निकालकर डाइनिंग टेबल पर बैठकर मजे से उड़ाए।
इसके बाद असिस्टेंट प्रोफेसर की शैक्षिक डिग्री भी फाड़ डाली। फिर जाकर आलमारी से कीमती जेवरात व नकदी समेट ले गए।
यह घटना जानकीपुरम के शौर्य विहार कॉलोनी निवासी असिस्टेंट प्रोफेसर रंजन यादव के घर की है। रंजन बीकेटी के एक निजी कॉलेज में कार्यरत हैं।
सोमवार शाम को कॉलेज से लौटने पर चोरी की जानकारी हुई। कमरे की खिड़की टूटी थी और सारा सामान बिखरा था। रूपेश के मुताबिक, चोरों ने 70 हजार के जेवार, 10 हजार नकद व अन्य सामान पार कर दिया है।
घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई तो नाबालिगों की हरकत कैद मिली। पुलिस मामले में पांच संदिग्ध नाबालिगों को पकड़कर पूछताछ कर रही है।
तोड़ दिया लैपटॉप
पीड़ित के मुताबिक, घर में घुसे नाबालिगों ने काफी तोड़फोड़ की। इत्मिनान से किचन में गए और मैगी नूडल्स बनाकर खाया। इसके बाद फ्रिज में रखे ड्राईफ्रूट निकाले और डाइनिंग टेबल पर बैठकर खाए। इसके बाद आलमारी में मिली उनकी डिग्री फाड़ दी और लैपटॉप तोड़ दिया। सिर्फ कीमती जेवरात व नकदी लेकर गए।