फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The young man was instigated to commit suicide by his step sister and brother

Lucknow News: आत्मदाह के लिए युवक को मुंहबोली बहन व भाई ने उकसाया था

Sun, 14 Sep 2025 02:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 14 Sep 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
The young man was instigated to commit suicide by his step sister and brother
लखनऊ। गौतमपल्ली स्थित समाजवादी पार्टी दफ्तर के बाहर 10 सितंबर को आत्मदाह का प्रयास करने वाले अलीगढ़ के भुजपुरा निवासी योगेंद्र गोस्वामी को उनकी मुंहबोली बहन व भाई ने उकसाया था। इस मामले में आरोपी बहन आसमा, भाई गुड्डू व अन्य अज्ञात के खिलाफ गौतमपल्ली थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


योगेंद्र 10 सितंबर की दोपहर 3:30 बजे समाजवादी पार्टी दफ्तर के सामने पहुंचे और खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। उन्हें गंभीर हालत में केजीएमयू में भर्ती कराया गया था। घायल योगेंद्र ने पुलिस को बताया कि उनके ही मोहल्ले के रहने वाले सट्टेबाज तीन सगे भाइयों दानिश, वसीम व नाजिम और मास्टर ने उनसे छह लाख रुपये उधार लिए थे। रुपये वापस मांगने पर आरोपी उन्हें गाली देते हैं। उनका यह भी आरोप है कि इस संबंध में उन्होंने अलीगढ़ पुलिस से शिकायत की थी, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी से नाराज होकर उन्होंने आत्मदाह करने का कदम उठाया था।
विज्ञापन

जांच में पुलिस को पता चला कि 26 साल पहले योगेंद्र को आरोपी आसमा और गुड्डू की मां नूर बानो ने गोद ले लिया था। योगेंद्र नूर बानो की सहेली का बेटा है। पुलिस का कहना है कि मुंहबोली बहन आसमा, भाई गुड्डू व कुछ अन्य लोगों के उकसाने पर योगेंद्र ने खुद को आग लगाई थी। शुक्रवार को गौतमपल्ली थाने की बंदरियाबाग चौकी इंचार्ज आदित्य सिंह ने तहरीर देकर केस दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर गौतमपल्ली रत्नेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed