फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The world will follow India in reducing taxes.

Lucknow News: टैक्स घटाने के लिए दुनिया करेगी भारत का अनुसरण

Sat, 18 Oct 2025 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 18 Oct 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
The world will follow India in reducing taxes.
राजभवन रोड स्थित पीडब्ल्यूडी भवन के विश्वेश्वरैया हॉल में हुए कार्यक्रम में रक्षामंत्री राजनाथ
लखनऊ। जीएसटी घटाने का मोदी सरकार का कदम करिश्माई है। अब दुनिया के अन्य देश भी टैक्स घटाने का अनुसरण करेंगे। जीएसटी घटाना कोई छोटा काम नहीं है। इससे आर्थिक तंत्र अधिक प्रभावी बनेगा। वैश्विक समस्याओं का समाधान सिर्फ भारत के पास है। यह बातें रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भाजपा महानगर इकाई की ओर से आयोजित व्यापारी सम्मेलन में कहीं।
विज्ञापन

इससे पहले राजभवन रोड स्थित पीडब्ल्यूडी भवन के विश्वेश्वरैया हॉल में हुए कार्यक्रम का रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और व्यापारी नेताओं ने दीप जलाकर उद्घाटन किया। राजनाथ सिंह ने कहा कि आज आदिवासी महिलाओं को स्थानीय कारीगरों को उनके श्रम का मूल्य मिल रहा है। दुनिया के अन्य देशों में उनके सामान को एक्सपोर्ट कर हम माताओं बहनों के सम्मान को बढ़ा रहे हैं। हम सब स्वीकार करेंगे कि हमारी क्रय शक्ति बढ़ी है। एक लाख कमाने वाला भी मोटर कार में चलता है। यूपीआई में पिछले आठ महीने में 25 लाख करोड़ का ट्रांजैक्शन हुआ है।
विज्ञापन


उन्होंने व्यापारियों से कहा कि उनकी समस्याओं का समाधान करने की कोशिश करेंगे, पर आश्वासन नहीं देते। व्यापारियों से पूछा कि लखनऊ में ठीक ठाक विकास हो रहा है कि नहीं। ब्रह्मोस मिसाइल लखनऊ में बन रही है। विधायक नीरज बोरा के क्षेत्र में पीपे का पुल देखा तो फौरन कहा कि मेरे रहते यह तो नहीं हो सकता। इसलिए आज वहां पुल बन गया है। जितना समय देना चाहिए उतना लखनऊ को नहीं दे पाते पर दिल्ली जाने वाले हर व्यक्ति से मिलते हैं।

राजभवन रोड स्थित पीडब्ल्यूडी भवन के विश्वेश्वरैया हॉल में हुए कार्यक्रम में रक्षामंत्री राजनाथ

राजभवन रोड स्थित पीडब्ल्यूडी भवन के विश्वेश्वरैया हॉल में हुए कार्यक्रम में रक्षामंत्री राजनाथ

राजभवन रोड स्थित पीडब्ल्यूडी भवन के विश्वेश्वरैया हॉल में हुए कार्यक्रम में रक्षामंत्री राजनाथ

राजभवन रोड स्थित पीडब्ल्यूडी भवन के विश्वेश्वरैया हॉल में हुए कार्यक्रम में रक्षामंत्री राजनाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed