फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The Women's Commission directed the Police Commissioner to conduct an impartial investigation.

Lucknow News: महिला आयोग ने पुलिस आयुक्त को दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

Fri, 07 Aug 2026 02:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
The Women's Commission directed the Police Commissioner to conduct an impartial investigation.
लखनऊ। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में तैनात रेलकर्मी की पत्नी से अभद्रता के मामले में महिला आयोग ने सख्त रुख अपनाया है। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग ने पुलिस आयुक्त को निष्पक्ष व पारदर्शी जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

पीड़िता ज्योति सिंह ने बताया कि महिला आयोग ने जांच की जिम्मेदारी किसी ऐसे अधिकारी को देने से मना किया है जो संबंधित तहसील या थाने से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जुड़ा हो। आयोग ने पुलिस आयुक्त को मामले में कोई भी अंतिम निर्णय लेने से पहले पीड़िता को व्यक्तिगत रूप से अपना पक्ष रखने का अवसर देने का निर्देश दिया। दरअसल उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की आलमबाग स्थित सीपीएच कॉलोनी निवासी ज्योति सिंह ने रेलवे, आरपीएफ और स्थानीय प्रशासन के अफसरों पर अभद्रता के आरोप लगाए थे। ज्योति सिंह ने बताया कि उनके पति रोमेंद्र प्रताप सिंह को सीपीएच रेलवे कॉलोनी में क्वार्टर संख्या II-41-B अलॉट है। आवास को बगैर नोटिस दिए गिराने का प्रयास किया गया। अलॉटमेंट लेटर दिखाने पर उसको अफसरों ने फाड़ दिया और अभद्रता की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed