{"_id":"69792e5fcb117718130a0d5f","slug":"the-woman-was-accused-of-making-a-fake-nikahnama-lucknow-news-c-13-knp1002-1577968-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: युवती पर फर्जी निकाहनामा बनवाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: युवती पर फर्जी निकाहनामा बनवाने का आरोप
Wed, 28 Jan 2026 03:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 28 Jan 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। हरदोई के संडीला निवासी अब्दुल कादिर ने हसैनगंज थाने में अशमाला मानवी, उसके पिता फहद व अन्य घरवालों के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कराई है। अशमाला पर उसका व अब्दुल कादिर का फर्जी निकाहनामा बनवाने का आरोप है। पुलिस ने कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर की है।
अब्दुल के मुताबिक दो वर्ष पहले वह डालीगंज मछली मंडी के पास रहकर अयोध्या स्थित निजी कंपनी में काम करते थे। उस दौरान करीब डेढ़ वर्ष पहले सोशल मीडिया पर उनकी दोस्ती डालीगंज की अशमाला से हुई थी। बाद में बातचीत बंद हो गई और वह संडीला लौट गए। छह अगस्त को हसनगंज थाने से उनके संडीला स्थित घर पर नोटिस आया था। पता चला कि अशमाला ने थाने में उनसे निकाह कर भागने की शिकायत दर्ज कराई थी। अब्दुल के अधिवक्ता थाने पहुंचे और निकाहनामा देखा तो वह फर्जी मिला। निकाहनामा पर किसी पंजीकृत व अधिकृत अधिकारी (काजी) के हस्ताक्षर और मुहर नहीं थी। गवाहों के जो हस्ताक्षर बने थे वह भी अशमाला व उनके घरवालों के नहीं थे। उन्होंने कोर्ट की शरण ली। थाना प्रभारी चितवन के मुताबिक मामले की तफ्तीश की जा रही है।