{"_id":"6855c20c0b2d9d17a900245c","slug":"the-woman-had-a-headache-and-lost-her-life-lucknow-news-c-13-lko1070-1258568-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सिर में दर्द हुआ और चली गई महिला की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सिर में दर्द हुआ और चली गई महिला की जान
विज्ञापन
सरोजनीनगर। बंथरा क्षेत्र में बृहस्पतिवार को सिर में दर्द होने के बाद महिला की अचानक मौत हो गई। इसी इलाके में 15 दिन में दो सगे युवा भाइयों की हार्ट अटैक से जान जा चुकी है। इसके चलते राबिया की मौत पर क्षेत्र में चर्चा होती रही।
नगर पंचायत बंथरा के शिवाजी वार्ड निवासी दिव्यांग मो. इकरार की पत्नी राबिया बानो (38) को रात करीब 11 बजे सिर में तेज दर्द उठा। इकरार उन्हें पास के निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच शुरू की। इसी बीच राबिया ने दम तोड़ दिया।
इकरार के ममेरे भाई नियाज ने बताया कि राबिया को दो-तीन दिन से सिर दर्द था। इसकी दवा कराई जा रही थी। राबिया की दो बेटियां 10 वर्ष की इकरार बानो और पांच साल की आलिया है। केजीएमयू के डॉक्टर प्रो. केके सिंह का कहना है कि संभव है कि राबिया को कोई गंभीर बीमारी हो। बिना जांच इस बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता।