फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The weather will change again in the capital

Lucknow News: राजधानी में फिर से बदलेगा मौसम

Fri, 28 Nov 2025 01:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
The weather will change again in the capital
ठंडी हवा से बचने के लिए गर्म कपड़ों में दिखे लोग।  - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ। राजधानी के माैसम में एक बार फिर से बदलाव की आहट है। बीते कुछ दिनों से यहां चल रही ठंडी पछुआ हवाओं का रुख शुक्रवार को बदल जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में एक के बाद एक लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। ऐसे में पुरवाई व मिश्रित हवाओं के असर से शुक्रवार को लखनऊ में आंशिक बादल नजर आ सकते हैं। अगले तीन दिन तक दिन व रात के पारे में क्रमिक ताैर पर 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़त की भी हो सकती है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि शुक्रवार को लखनऊ में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवा की दिशा बदलने और बादल छाने के आसार हैं। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 1.1 डिग्री की बढ़त के साथ 27.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री की बढ़त के साथ 11.7 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed