फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The Vidhan Bhavan is set to be built on the land of Sahara City.

Lucknow News: सहारा शहर की जमीन पर विधानभवन बनना तय

Sat, 23 May 2026 01:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
The Vidhan Bhavan is set to be built on the land of Sahara City.
सहारा शहर की इसी जमीन पर बनेगा विधानभवन।
लखनऊ। गोमतीनगर स्थित सहारा शहर की जमीन पर विधानभवन बनना तय हो गया है। अब अधिकृत तौर पर इसके निर्माण की सूचना बाहर आ गई है। एलडीए ने डिजाइन और प्लॉनिंग के लिए कंसल्टेंट चयन की खातिर शुक्रवार को टेंडर (आरएफपी) भी जारी कर दिया है। विधानभवन कितने समय में बनकर तैयार होगा और कितना बजट खर्च होगा, यह डीपीआर बनने पर पता चलेगा।
विज्ञापन

जिस जमीन पर विधानभवन बनेगा, वह 245 एकड़ है। इसमें 75 एकड़ जमीन ग्रीन बेल्ट के लिए एलडीए ने और 170 एकड़ जमीन नगर निगम ने सहारा शहर को आवासीय काॅलोनी बसाने के लिए लीज पर दी थी। एलडीए ने करीब डेढ़ साल पहले, जबकि सितंबर में नगर निगम ने लीज के शर्तों के उल्लंघन पर जमीन दोबारा अपने कब्जे में ले ली थी। तब से इस जमीन पर विधानभवन बनाने की चर्चाएं हो रही हैं। शासन के निर्देश पर करीब छह महीने पहले जमीन की पैमाइश भी हुई थी। अब उच्च स्तर पर इस जमीन पर विधानभवन बनाने का निर्णय होने के बाद एलडीए ने कंसल्टेंट नियुक्त करने के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। इसके लिए 23 मई से 21 जून तक टेंडर डाले जा सकेंगे।
विज्ञापन


उपयुक्त है यह जगह
जानकारों का कहना है कि सरकार को नई विधानसभा बनाने के लिए करीब 200 एकड़ जमीन की तलाश थी। सहारा शहर से कब्जे में ली गई यह जमीन जगह, लोकेशन और आवागमन के हिसाब से सबसे उपयुक्त है। विधानसभा के साथ ही यहां सचिवालय, मुख्यमंत्री निवास व अन्य सरकारी कार्यालय भी बनाए जाएंगे। इसके चलते ही टेंडर में विधानभवन काॅम्प्लेक्स निर्माण की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Iसहारा शहर वाली जमीन पर विधानभवन निर्माण को लेकर कंसल्टेंट और ऑर्किटेक्ट चयन को टेंडर जारी किया गया है। चयन होने के बाद प्लॉनिंग पर काम शुरू होगा।I
I- प्रथमेश कुमार, वीसी एलडीएI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article