फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The Vice Chancellor and Director are also staking claim for the post of Vice Chancellor of Atal University

Lucknow News: कुलपति-निदेशक भी ठोंक रहे अटल विवि के कुलपति की दावेदारी

Sun, 07 Sep 2025 03:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 03:02 AM IST
विज्ञापन
The Vice Chancellor and Director are also staking claim for the post of Vice Chancellor of Atal University
लखनऊ। अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी में कुलपति पद के लिए जोर आजमाइश शुरू हो गई है। इस दौड़ में तीन वर्तमान कुलपति के साथ एक निदेशक और सात प्रिंसिपल शामिल हैं। नए कुलपति के लिए करीब 30 डॉक्टरों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन

कुलपति डॉ. संजीव मिश्र का कार्यकाल 30 सितंबर को पूरा हो रहा है। वे मूल रूप से केजीएमयू में सर्जिकल आंकोलॉजी विभाग के डॉक्टर हैं। 13 वर्ष से वे केजीएमयू से अवकाश पर हैं। अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलपति के रूप में वे एक बार फिर से दौड़ में हैं। उनके साथ प्रदेश के एक चिकित्सा संस्थान में निदेशक पद पर तैनात डॉक्टर भी आवेदक हैं। अलग-अलग मेडिकल कॉलेजों के सात प्रिंसिपल भी कुलपति बनने के लिए रेस में हैं। नए कुलपति की तैनाती के लिए तीन जून को राजभवन से विज्ञापन जारी हुआ था। 30 जून तक आवेदन मांगे गए थे। इस महीने साक्षात्कार के बाद नाम की घोषणा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed