{"_id":"63ffa6d60e682ace8b0a8d04","slug":"the-truck-crushed-the-young-man-who-fell-on-the-road-after-colliding-with-the-bike-raebareli-news-c-13-1-110432-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बाइक से टकराकर सड़क पर गिरे युवक को ट्रक ने रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बाइक से टकराकर सड़क पर गिरे युवक को ट्रक ने रौंदा
Thu, 02 Mar 2023 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 02 Mar 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
सलोन (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। बरवलिया गांव निवासी नीरज कुमार (25) दिल्ली में मजदूरी करता है। एक महीने पहले वह घर लौटा था। सुबह अपने मामा के लड़के बब्बू को उसके घर मंगारपुर थाना डीह छोड़ने गया था, जहां से वह बाइक से अपने घर लौट रहा था।
केशवापुर गांव के निकट परीक्षा देकर लौट रहे बाइक सवार छात्रों से नीरज की बाइक टकरा गई। हादसे में नीरज सड़क पर गिर गया और पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
इसी तरह भवानीपुर निवासी रुक्सार अहमद (35) मंगलवार देर रात सलोन-मानिकपुर मार्ग स्थित झपट्टी का पुरवा के पास टहल रहा था। इसी दौरान ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। प्रभारी कोतवाल नरेंद्र सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल ने दम तोड़ा
ऊंचाहार। कोतवाली क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। रविवार को कोतवाली क्षेत्र के पूरे तोराबी मजरे मोखरा गांव निवासी रितिक वर्मा व गांव निवासी उसके साथी राहुल यादव की बाइक की आपस में टक्कर हो गई थी। इसमें दोनों घायल हो गए थे।
घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया था। हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल से लखनऊ ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया था, जहां इलाज के दौरान रितिक की मौत हो गई। राहुल का इलाज चल रहा है। कोतवाल बालेंदु गौतम ने बताया कि बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।