फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The trend of farshi salwar suits has made a comeback, and the demand for cutwork has also risen.

Lucknow News: फिर लौटा फरशी सलवार सूट का ट्रेंड, कटवर्क की डिमांड भी बढ़ी

Thu, 20 Aug 2026 02:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
The trend of farshi salwar suits has made a comeback, and the demand for cutwork has also risen.
बाजार में बिक रहा फरशी सूट
लखनऊ। शॉर्ट और मीडियम लेंथ की कुर्ती के साथ घेरदार सलवार वाला फरशी सलवार सूट की इन दिनों बाजार में मांग काफी तेज है। रक्षाबंधन से पहले बाजार में महिलाएं कॉटन और सिल्क कपड़े पर हल्की डिजाइनिंग वाले फरशी सलवार सूट की मांग कर रही हैं। इनमें भी पेस्टल कलर्स ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

हजरतगंज स्थित एक दुकान के संचालक तालिब ने बताया कि वो ऑफलाइन के साथ-साथ ऑनलाइन भी कपड़े बेचते हैं। कुछ दिन पहले जब उन्होंने पहली बार फरशी सलवार सूट के ऑनलाइन ऑर्डर लेने शुरू किए तो पहले दिन ही उन्हें करीब 2000 ऑर्डर मिले। जिसमें पेस्टल शेड्स की मांग सबसे ज्यादा थी।
विज्ञापन


मुगल काल में शुरू हुआ था चलन-
हजरतगंज के स्थानीय दुकानदारों के मुताबिक फरशी सलवार सूट का चलन मुगलकाल में शुरू हुआ था। उस समय भी अवध के नवाब घरानों में महिलाएं इसे पहना करती थीं। उस समय इन सूटों में कारीगरी काफी बारीक होती थी लेकिन समय के साथ पसंद में बदलाव आया और अब महिलाएं हल्के पैटर्न में इसे पसंद कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कटवर्क भी बना पसंद-
फरशी सलवार सूट के साथ ही इन दिनों कटवर्क की मांग भी अच्छी खासी है। हल्के कॉटन के कपड़े पर मिरर या बीड वर्क के साथ डिजाइनर कटिंग में बने ये सूट महिलाओं को खासा पसंद आ रहे हैं और मौसम के हिसाब से भी अच्छे हैं। इनमें पेस्टल से ज्यादा बाइब्रेंट कलर पसंद किए जा रहे हैं।


800-900 रुपए से शुरूआत-
फरशी सलवार सूट की कीमत की बात करें तो ये सूट 800 रुपए से शुरू होकर काम, कपड़े और पैटर्न के हिसाब से दो-ढाई हजार रुपए तक की रेंज में बाजार में उपलब्ध हैं। वहीं कटवर्क के सूट भी 1200-2000 रुपए तक में मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed