फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The trend increased in just two days, sales crossed 11.55 lakh

Lucknow News: दो दिनों में ही बढ़ा रुझान बिक्री 11.55 लाख पार

Sat, 20 Dec 2025 02:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
The trend increased in just two days, sales crossed 11.55 lakh
खादी महोत्सव में खरीदारी करते लोग।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से गोमतीनगर स्थित केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित खादी प्रदर्शनी में ग्राहकों का अच्छा रुझान देखने को मिल रहा है। सर्द मौसम के चलते सबसे अधिक मांग खादी के गर्म कपड़ों की रही है। यही कारण है कि 10 दिवसीय प्रदर्शनी के पहले दो दिनों में ही खादी व ग्रामोद्योग उत्पादों की बिक्री 11.55 लाख रुपये के पार पहुंच गई।
विज्ञापन

मंडल स्तरीय खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में प्रदेश और अन्य राज्यों से आई खादी से जुड़ी संस्थाओं ने अपने उत्पाद प्रदर्शित किए हैं। कानपुर की खादी संस्था स्वराज्य आश्रम के कुर्ता, शॉल, शर्ट, जैकेट व सदरी खासतौर पर ग्राहकों की पसंद बने हुए हैं।
विज्ञापन

जिला खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी अवधेश कुमार गौतम ने बताया कि प्रदर्शनी 27 दिसंबर तक चलेगी। पहले दो दिनों में ही 11.55 लाख रुपये से अधिक की बिक्री दर्ज की जा चुकी है।

खादी महोत्सव में खरीदारी करते लोग।

खादी महोत्सव में खरीदारी करते लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed