{"_id":"689cf39b70e05ea8cb0478fe","slug":"the-thieves-stole-20-thousand-rupees-and-jewelry-from-the-womans-purse-lucknow-news-c-13-knp1050-1337176-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: टप्पेबाजों ने महिला के पर्स से 20 हजार रुपये व जेवर किए पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: टप्पेबाजों ने महिला के पर्स से 20 हजार रुपये व जेवर किए पार
Thu, 14 Aug 2025 01:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 14 Aug 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। मड़ियांव में बुधवार को हनुमंतपुरम सेकंड निवासी रजनी अवस्थी के पर्स से टप्पेबाजों ने 20 हजार रुपये और जेवर पार कर दिए। मामले में मड़ियांव पुलिस ने ई रिक्शा चालक व एक महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
रजनी के मुताबिक उनके बच्चे सीतापुर रोड स्थित सेंट जोसेफ स्कूल में पढ़ते हैं। बुधवार को वह बच्चों की फीस जमा करने के लिए निकलीं और दोपहर करीब डेढ़ बजे पुरनिया चौराहे पर खड़े ई रिक्शा में बैठ गईं। ई रिक्शा में पहले से एक महिला सवार थी। स्कूल के फीस काउंटर पर पहुंचने पर जब उन्होंने पर्स खोला तो उसमें जेवर और नकदी गायब थी। डेबिट कार्ड भी चोरी हो चुके थे। रजनी स्कूल के बाहर पहुंचीं तब तक ई रिक्शा जा चुका था। इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा के मुताबिक जिस रास्ते से पीड़िता सवार हुईं वहां से लेकर स्कूल तक लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रहे है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।