Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The syringe is substandard and the vacuum is not being created.

Lucknow News: सिरिंज घटिया, नहीं बन रहा वैक्यूम

Fri, 15 May 2026 02:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
The syringe is substandard and the vacuum is not being created.
लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल में घटिया सिरिंज की आपूर्ति का मामला सामने आया है। अस्पताल के कर्मचारियों का आरोप है कि सिरिंज में ठीक से वैक्यूम नहीं बन रहा है। इससे खून के नमूने एकत्र करने और मरीजों को इंजेक्शन लगाने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

अस्पताल में 756 बेड हैं। ओपीडी में पांच से छह हजार मरीज प्रतिदिन आ रहे हैं। इनमें 90 फीसदी को पैथोलॉजी जांच लिखी जाती है। अस्पताल के लिए एक माह पहले एक लाख सिरिंज खरीदी गई थीं। निजी वेंडर ने सिरिंज आपूर्ति की थी, जिनकी गुणवत्ता घटिया है।
विज्ञापन

कर्मचारियों का आरोप है कि कई सिरिंज में वैक्यूम सही से न बनने से खून का नमूना लेने में दिक्कत हो रही है। सुई लगाते ही खून का थक्का बन रहा है। इससे नमूना एकत्र करने में अड़चन आ रही है। मरीज को कई बार सुई का दर्द झेलना पड़ रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि इंजेक्शन लगाने के दौरान दवा मरीज के शरीर में सुचारु रूप से नहीं जा पा रही हैं, जिससे उपचार प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। सीएमएस डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी ने कहा कि मामले में अभी कोई जानकारी कर्मचारियों ने नहीं दी है। सिरिंज की गुणवत्ता खराब है तो उसे बदला जाएगा। संबंधित वेंडर को नोटिस देकर उसे काली सूची में डाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed