फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The style of hospitality will change in the city

Lucknow News: शहर में बदलेगा मेहमान नवाजी का अंदाज

Sun, 23 Jun 2024 02:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 23 Jun 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
The style of hospitality will change in the city
रायबरेली। अब शहर में आगंतुकों का स्वागत कुछ अलग अंदाज में होगा। रायबरेली में आपका स्वागत है के लोगो लगे बोर्ड अलग-अलग जगह दिखाई पड़ेंगे। इसके लिए नगर पालिका ने तैयारी कर ली है। बोर्ड उन स्थानों पर लगाए जाएगे, जहां पर लोगों का आवागमन ज्यादा रहता है। खासकर नगर क्षेत्र से गुजरे हाईवे पर अधिक से अधिक बोर्ड लगाने का खाका तैयार किया गया है।
विज्ञापन


शहर क्षेत्र को सजाने संवारने की तैयारी की जा रही है। शहर के डिग्री कॉलेज चौराहा से सिविल लाइंस, जहानाबाद चौकी से गल्ला मंडी चौकी तक निकले ओवरब्रिज के अलावा अन्य कई स्थानों पर जहां तिरंगा लाइटें लगवाई जा रही हैं, वहीं अब स्वागत बोर्ड लगवाने की भी तैयारी शुरू कर दी गई है।इसका बाकायदा लोगो भी जारी किया गया है। नगर पालिकाध्यक्ष शत्रोह्न सोनकर और अधिशासी अधिकारी स्वर्ण सिंह की पालिका कार्यालय में शनिवार को हुई बैठक में शहर में प्रवेश करने वाले स्थानों पर रायबरेली में आपका हार्दिक स्वागत है..के बोर्ड लगवाने पर मोहर लगा दी गई।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष ने बताया कि शहर की सीमा से लखनऊ, अयोध्या, फतेहपुर, उन्नाव, कानपुर समेत अन्य पड़ोसी जनपदों के लोगों का आना जाना रहता है। शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में ऐसे बोर्ड लगवाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी ने बताया कि रायबरेली-लखनऊ हाईवे, रायबरेली-प्रयागराज हाईवे, रायबरेली-जौनपुर हाईवे, रायबरेली-अयोध्या हाईवे समेत अन्य मार्गों पर रायबरेली में आपका हार्दिक स्वागत है..के पोस्टर लगवाने का निर्णय लिया गया है। पोस्टर लगवाने का कार्य जल्द शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि शहर के प्रमुख स्थानों पर तिरंगा लाइटें भी लगवाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed