{"_id":"691254a4c9ca3d59b6062013","slug":"the-students-expressed-their-anguish-maam-the-quality-of-the-food-is-not-good-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1466233-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: छात्राओं ने सुनाई पीड़ा, मैम... खाने की गुणवत्ता ठीक नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: छात्राओं ने सुनाई पीड़ा, मैम... खाने की गुणवत्ता ठीक नहीं
Tue, 11 Nov 2025 02:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 11 Nov 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी विद्यालय में छात्राओं से बात करतीं राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव। स्
लखनऊ। मैम... छात्रावास की मेस में खाने की गुणवत्ता ठीक नहीं है। रोज एक ही तरह का खाना मिलता है और स्वाद भी नहीं आता। आप कहिए कि इसमें सुधार हो। यह शिकायत बख्शी का तालाब क्षेत्र के महिंगवा के कुम्हरांवा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) की छात्राओं ने राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव से औचक निरीक्षण के दौरान की।
सोमवार शाम करीब चार बजे पहुंचीं उपाध्यक्ष ने लगभग एक घंटे तक परिसर में रहकर छात्राओं से संवाद किया और विद्यालय की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने भोजन, पढ़ाई, खेलकूद और अन्य सुविधाओं की गुणवत्ता पर छात्राओं से सीधे फीडबैक लिया।
वंदे मातरम का होगा रोज़ाना गायन
निरीक्षण के दौरान अपर्णा यादव ने कक्षा छह की भूमिका रावत से हिंदी पाठ पढ़वाया और बालिका तृप्ति शर्मा से वंदे मातरम गीत सुना। उन्होंने विद्यालय की वार्डन स्वतनिक को निर्देश दिया कि सभी बच्चों से प्रतिदिन वंदे मातरम गीत का सामूहिक गायन कराया जाए। उन्होंने छात्राओं को महिला आयोग का व्हाट्सएप नंबर भी उपलब्ध कराया ताकि वे सीधे अपनी समस्याएं साझा कर सकें। उपाध्यक्ष ने विद्यालय में पढ़ाई और अनुशासन की सराहना की। इस अवसर पर शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र सिंह कटियार और जिला समन्वयक बालिका सविता शुक्ला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
केक काटकर मनाया कन्याओं का जन्मदिन
निरीक्षण के बाद उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने सीएचसी बीकेटी और राम सागर मिश्र अस्पताल में नवजात कन्याओं के साथ कन्या जन्मोत्सव मनाया। उन्होंने माताओं के साथ केक काटकर बच्चियों का जन्मदिन मनाया और उन्हें बेबी किट्स भेंट कीं। इसके बाद उन्होंने कठवारा व चंदनकुंड आंगनबाड़ी केंद्रों का दौरा किया और छोटे बच्चों व गर्भवतियों के पोषण की जानकारी ली।