फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Taking to a deserted garden beating with cable and hockey attacker leaving the student with blood

रायबरेली: सुनसान बाग में ले जाकर केबल और हॉकी से की पिटाई, खून से सने छात्र को छोड़कर हमलावर फरार 

Mon, 11 Apr 2022 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Mon, 11 Apr 2022 11:54 PM IST
सार

रायबरेली में बेहद ही दर्दनाक घटना सामने आई है। हमलावरों ने एक छात्र को सुनसान पार्क में ले जाकर केबल और हॉकी से पिटाई कर दी। खून से सने छात्र को रेलवे फाटक के पास छोड़कर मौके से फरार हो गए। 

विज्ञापन
Taking to a deserted garden beating with cable and hockey attacker leaving the student with blood
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायबरेली के जगतपुर कोवताली क्षेत्र में रविवार को एक छात्र को सुनसान बाग में लेकर उसकी केबल व हॉकी से पिटाई कर दी गई। खून से लतपथ छात्र को हमलावर लक्ष्मणपुर रेलवे फाटक के पास छोड़कर फरार हो गए। शिकायत करने पर जानमाल की धमकी दी। देर शाम जब छात्र घर पहुंचा और परिवारीजनों से आपबीती बताई। पीड़ित छात्र की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जगतपुर कस्बा निवासी विपुल (17) पुत्र स्वर्गीय दीपक जगतपुर कस्बे के बलिकरन सिंह स्मारक इंटरमीडिएट कॉलेज में दसवीं का छात्र है। पीड़ित ने दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि सलोन रोड निवासी उसके साथी शिवम मौर्य ने उसे बाइक पर बैठाकर चांदमऊ बाग ले गया, जहां पहले से पांच छह लोग मौजूद थे। सभी ने केबल और हॉकी से हमला कर दिया।
विज्ञापन


पिटाई के बाद उसे लक्ष्मणपुर रेलवे फाटक के पास छोड़कर फरार हो गए। किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल हरिकेश सिंह ने बताया कि आरोपी शिवम मौर्य समेत पांच-छह अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed