फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The speed of monsoon will slow down after drizzle

Lucknow News: बूंदबांदी के बाद धीमी पड़ेगी मानसून की रफ्तार

Sun, 06 Jul 2025 07:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 07:57 PM IST
विज्ञापन
The speed of monsoon will slow down after drizzle

विज्ञापन
- चढ़ेगा पारा , बढ़ेगी उमस भरी गर्मी
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। मौसम विभाग का कहना है कि लखनऊ में मंगलवार से फिलहाल दो-तीन दिनों के लिए मानसूनी बारिश की रफ्तार मद्धिम पड़ने के संकेत हैं। हालांकि सोमवार को हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। मंगलवार से मानसूनी बारिश मद्धिम पड़ेगी, पारा चढ़ेगा और उमस भरी गर्मी दोबारा सिर उठाएगी। रविवार को लखनऊ में धूप-छांव और बादलों की आवाजाही रही लेकिन मौसम शुष्क रहा। दोपहर बाद उमस भरी गर्मी महसूस की गई।
अधिकतम तापमान 0.8 डिग्री की बढ़त के साथ 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.8 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं वहीं रात का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा रहा।
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि  सोमवार को हल्की बारिश के संकेत हैं।  मंगलवार से पूर्वांचल समेत लखनऊ में भी अगले तीन चार- दिनों तक बारिश की संभावना न के बराबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- लखनऊ की हवा का हाल
रविवार को लखनऊ की औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 62  के साथ हरे श्रेणी में रही। गोमती नगर की हवा गहरे हरे श्रेणी में तो वहीं कुकरैल,  अलीगंज, तालकटोरा, बीबीएयू और लालबाग की हवा हरे श्रेणी में यानी सेहत के लिए अच्छी रही।

गोमतीनगर- 47- गहरा हरा- अच्छा
बीबीएयू- 74 - हरा- अच्छा
कुकरैल- 58 - हरा- अच्छा
अलीगंज- 60- हरा- अच्छा
लालबाग- 82- हरा- अच्छा
तालकटोरा- 53 - हरा- अच्छा  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed