फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The situation worsened at night, electricity consumers took to the streets.

Lucknow News: रात में बिगड़े हालात, सड़कों पर उतरे बिजली उपभोक्ता

Thu, 21 May 2026 02:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
The situation worsened at night, electricity consumers took to the streets.
सड़क और उपकेंद्र पर प्रदर्शन करते और जाम लगाते बिजली उपभोक्ता। 

विज्ञापन

लखनऊ। राजधानी में बिजली संकट बढ़ता जा रहा है। खासकर रात के समय में लंबी कटाैती से उपभोक्ताओं के सब्र का बांध टूट रहा है। बुधवार रात कई जगह बिजली उपभोक्ताओं ने जाम लगाया। उपकेंद्रों पर प्रदर्शन भी किया।

फैजुल्लागंज के द्वारिका कॉलोनी में भारत लॉन के पास बिजली नहीं आने से लोग देर रात सड़क पर उतर आए और जाम लगा दिया। कुछ ही देर में मड़ियांव पुलिस मौके पर पहुंची और लाठियां फटकार उपभोक्ताओं को खदेड़ दिया। लोगों कहना है कि 10 दिन से बिजली की बेहिसाब कटौती से हम परेशान हैं पर कोई सुनवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन

देर रात एफसीआई उपकेंद्र के तहत बुद्धेश्वर से मोहान रोड पर बिजली उपभोक्ताओं ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे पिंक सिटी काॅलोनी के उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि बिजली कटौती के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों के फोन नहीं उठते। पता ही नहीं चल पाता कि बिजली क्यों गई है और कब तक आएगी। इसके विरोध में लोगों ने सड़क जाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोमती नगर स्थित सेक्टर-5 उपकेंद्र की बदहाल विद्युत व्यवस्था के कारण उपभोक्ताओं के सब्र का बांध बुधवार टूट गया। यहां लगातार तीन दिन से रात करीब 10 बजे के बाद बिजली के केबल जलने की घटनाओं से लोग कटौती की मार झेल रहे थे। बुधवार देर तक बिजली गुल रहने पर उपकेंद्र का घेराव कर प्रदर्शन किया। उपभोक्ताओं का कहना है कि जब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं होता, वह आंदोलन करेंगे।

उपकेंद्र पहुंचकर बनाया दबाव पर नहीं मिली राहत

अंबेडकर यूनिवर्सिटी उपखंड के अंतर्गत हरिकंशगढ़ी काॅलोनी में बुधवार रात 9 बजे से देर रात तक बिजली गुल रही। काॅलोनी के लोगों ने उपकेंद्र पहुंचकर दबाव बनाया तो किसी तरह एक फेस की लाइन चालू हुई, लेकिन वोल्टेज इतना कम था कि उससे पंखा भी नहीं चल पा रहा था। पूरी रात गर्मी से काॅलोनीवासी बेहाल रहे। लोगों ने बताया कि अधिकारियों, कर्मचारियों और हेल्पलाइन नंबर पर कोई मदद नहीं मिली।

सड़क और उपकेंद्र पर प्रदर्शन करते और जाम लगाते बिजली उपभोक्ता। 

सड़क और उपकेंद्र पर प्रदर्शन करते और जाम लगाते बिजली उपभोक्ता। 

सड़क और उपकेंद्र पर प्रदर्शन करते और जाम लगाते बिजली उपभोक्ता। 

सड़क और उपकेंद्र पर प्रदर्शन करते और जाम लगाते बिजली उपभोक्ता। 

सड़क और उपकेंद्र पर प्रदर्शन करते और जाम लगाते बिजली उपभोक्ता। 

सड़क और उपकेंद्र पर प्रदर्शन करते और जाम लगाते बिजली उपभोक्ता। 

सड़क और उपकेंद्र पर प्रदर्शन करते और जाम लगाते बिजली उपभोक्ता। 

सड़क और उपकेंद्र पर प्रदर्शन करते और जाम लगाते बिजली उपभोक्ता। 

सड़क और उपकेंद्र पर प्रदर्शन करते और जाम लगाते बिजली उपभोक्ता। 

सड़क और उपकेंद्र पर प्रदर्शन करते और जाम लगाते बिजली उपभोक्ता। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed