फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The shadow of the gas crisis falls on the wedding dishes and the feast of Bade Mangal.

Lucknow News: सहालग के पकवानों व बड़े मंगल के भंडारे पर गैस संकट की छाया

Tue, 14 Apr 2026 02:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
The shadow of the gas crisis falls on the wedding dishes and the feast of Bade Mangal.
गैस सिलिंडर लेने पहुंचे लोग।
लखनऊ। 15 अप्रैल से शुरू हो रही सहालग और उसके बाद जेठ मास के बड़े मंगल के आयोजनों पर व्यावसायिक गैस सिलिंडर की किल्लत का साया मंडरा रहा है। प्रशासन की ओर से प्रति परिवार अधिकतम आठ सिलिंडर देने की सीमा तय करने से जरूरतमंदों के सामने संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन




विवाह के लिए सिलिंडर की मांग को लेकर एडीएम (नागरिक आपूर्ति) और जिला आपूर्ति अधिकारी के दफ्तरों में अब तक 1,000 से अधिक आवेदन पहुंच चुके हैं। हालांकि, प्रशासन सभी को उनकी मांग के अनुसार सिलिंडर उपलब्ध कराने में असमर्थ दिख रहा है।
विज्ञापन








कैटरर्स और प्रशासन के बीच खींचतान



प्रशासन और कैटरिंग कारोबारियों के बीच वितरण व्यवस्था को लेकर खींचतान जारी है। कैटरर्स का आरोप है कि प्रशासन अब कार्ड और निमंत्रण पत्र दिखाने के बावजूद उन्हें सिलिंडर देने से मना कर रहा है और केवल शादी वाले घरों को ही सीधे आपूर्ति की बात कह रहा है, जबकि भागदौड़ से बचने के लिए अधिकांश परिवार कैटरर्स को ही पूरा ठेका देते हैं। अब कैटरर्स और मेजबान दोनों ही दफ्तरों और एजेंसियों के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन








लखनऊ की पहचान बड़े मंगल पर भी संकट

15 अप्रैल से 14 मई तक सहालगों का दौर है। इसी बीच 5 मई से जेठ के बड़े मंगल शुरू हो रहे हैं। लखनऊ की पारंपरिक पहचान सार्वजनिक भंडारों पर भी इसका सीधा असर पड़ सकता है। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी के अनुसार, बाजारों में प्रतिदिन 10-15 भंडारे होते हैं। व्यावसायिक सिलिंडर न मिलने से सड़कों पर चूल्हा-भट्ठी जलाना मुश्किल होगा, जिससे भंडारों का आयोजन प्रभावित हो सकता है।






आंबेडकर जयंती के भंडारे के लिए नहीं मिले सिलिंडर

टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेशन वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि मंगलवार को डॉ. आंबेडकर जयंती पर गोमतीनगर स्थित आंबेडकर पार्क में विशाल भंडारा होना था। एडीएम से लेकर जिला आपूर्ति अधिकारी से छह सिलिंडर की मांग की गई थी, लेकिन सिलिंडर नहीं मिल सके।

गैस सिलिंडर लेने पहुंचे लोग।

गैस सिलिंडर लेने पहुंचे लोग।

गैस सिलिंडर लेने पहुंचे लोग।

गैस सिलिंडर लेने पहुंचे लोग।

गैस सिलिंडर लेने पहुंचे लोग।

गैस सिलिंडर लेने पहुंचे लोग।

गैस सिलिंडर लेने पहुंचे लोग।

गैस सिलिंडर लेने पहुंचे लोग।

गैस सिलिंडर लेने पहुंचे लोग।

गैस सिलिंडर लेने पहुंचे लोग।

गैस सिलिंडर लेने पहुंचे लोग।

गैस सिलिंडर लेने पहुंचे लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed